रिम्स ने बेहतर इलाज के लिए लालू यादव को दिल्ली एम्स भेजने का फैसला किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2021

रांची। चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को निमोनिया होने के बाद रिम्स प्रशासन ने उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भेजने का फैसला किया है। राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के निदेशक डा. कामेश्वर प्रसाद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘यादव को दो दिन से सांस लेने में कुछ तकलीफ हो रही थी जिसके बाद शुक्रवार को उनकी जांच की गई और उसमें निमोनिया की पुष्टि हुई। उनकी उम्र को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हमने उन्हें दिल्ली एम्स स्थानांतरित करने का फैसला किया है और आज ही उन्हें एम्स भेजे जाने की संभावना है। एम्स में विशेषज्ञों से हमारी बातचीत हो गयी है।’’

इसे भी पढ़ें: टेलीकॉम कंपनियों ने सरकार से पूछा, NSD के बाद नेटवर्क में सेंध के लिए किसकी जिम्मेदारी होगी?

इससे पूर्व यादव के छोटे बेटे एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर बताया, ‘‘ खबर मिली कि लालू जी जो सांस लेने में समस्या हो रही है, उनकी किडनी 25प्रतिशत ही काम कर रही है, हम माता और भाई के साथ रांची जा रहे है, हमने उनसे मिलने की विशेष अनुमति मांगी हैं.....।’’ जानकारी के अनुसार लालू का स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है। जिसे देखते हुए उन्हें एम्स भेजने की तैयारी चल रही है। डॉक्टरों के बोर्ड की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है,लालू को दिल्ली भेजने के लिए जेल प्रशासन को सीबीआई अदालत से भी स्वीकृति लेनी होगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर