जल्दी शादी के बंधन में बंधेंगे Rinku Singh, सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ किया रोका?

By Kusum | Jan 17, 2025

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दरअसल, रिंकू सिंह और उत्तर प्रदेश के मछली शहर की सासंद प्रिया सरोज का रोका हो गया है। प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी से सांसद हैं। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधते वाले हैं। हालाकिं, इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने सगाई कर ली है। रिंकू सिंह को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। इस सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से होगी। 

 

रिंकू सिंह का केकेकआर के सह मालिकाना हक वाले शाहरुख खान के साथ अच्छा रिश्ता है। रिंकू सिंह ने एक बार बताया था कि शाहरुख खान ने उनकी शादी में शामिल होने और नाचने का वादा किया है। 


बता दें कि, मछली शहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज तीन बार के सांसद और मौजूदा विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं। राजनीति में आने से पहले उन्होंने वकालत की। साल 2024 में प्रिया ने बीजेपी उम्मीदवार बीपी सरोज को 35,850 वोटों के अंतर से हराकर अपना पहला लोकसभा चुनाव जीता। 


प्रिया सरोज संसद के निचले सदन में चुने जाने वाली दूसरी सबसे कम उम्र की उम्मीदवार बन गईं। वह उत्तर प्रदेश से लोकसभा पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की सासंद हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए और एमिटी विश्वविद्यालय, नोएडा से एलएलबी की डिग्री हासिल की है।

प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील