Rio Open 2023: 19 वर्षीय अल्कारेज ने फोगनिनी को हराया, क्वार्टरफाइनल में पहुंचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2023

रियो डी जिनेरियो। गत चैम्पियन कार्लोस अल्काराज रियो ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अनुभवी फैबियो फोगनिनी के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं दिखा सके लेकिन क्वार्टरफाइनल में पहुंचने में सफल रहे। शीर्ष वरीय अल्काराज ने गुरूवार को इटली के 35 साल के खिलाड़ी की चुनौती से उबरते हुए दो घंटे 47 मिनट तक चले मुकाबले में 6-7, 6-2, 6-4 से जीत दर्ज की।

अमेरिकी ओपन चैम्पियन का सामना अब सर्बियाई खिलाड़ियों लास्लो जेरे और दुसान लाजोविच के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। स्पेन के 19 वर्षीय अल्काराज चोट के कारण चार महीनों तक बाहर रहने के बाद वापसी में यहां अपना दूसरा टूर्नामेंट खेल रहे हैं। उन्होंने पिछले रविवार को अर्जेंटीना ओपन खिताब जीता था।

प्रमुख खबरें

BMC elections: CM Fadnavis का बड़ा दावा, बोले- Mahayuti में जल्द सुलझेगा गतिरोध, गठबंधन तय

बॉर्डर पर फटा चीनी रॉकेट लॉन्चर, सैनिकों के उड़ गए चिथड़े

मौलाना पर ED का एक्शन, लंदन में साजिश, यूपी के मदरसे से ले रहा था सैलरी

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई