कुरान जलाने की घटना के बाद स्वीडन में भड़के दंगे, पुलिस की गोलीबारी में 3 घायल

By अभिनय आकाश | Apr 18, 2022

इस्लामिक पवित्र पुस्तक कुरान को जलाने के मामले को लेकर स्वीडन में दंगों और हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। लगातार चौथे दिन कई शहरों में हिंसक झड़प की कई खबरें सामने आई हैं। स्वीडन के ओरब्रो शहर में धुर दक्षिणपंथी और अप्रवासी विरोधी समूह ने कथित तौर पर कुरान को जला दिया। तभी से वहां हिंसा भड़क उठी। पूर्वी शहर नोरकोपिंग में पुलिस ने दंगाइयों को चेतावनी देते हुए गोलियां चलाई जिसमें तीन लोग घायल हो गए। स्वीडन में जारी दंगों में कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका का प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के लिए रवाना, आईएमएफ से मांगेगा चार अरब डॉलर का राहत पैकेज

साल 2020 में भी स्टार्म कुर्स ने कुरान को जलाने की योजना बनाई थी। जिसके बाद हिंसा भड़क उठी थी। उस वक्त मालमो शहर में कई गाड़ियां और दुकानों में भी आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया था। हिंसा के बाद रासमुस पालुदान को 2020 में नस्लभेद के आरोप में जेल भेज दिया गया था।  

प्रमुख खबरें

Bengaluru की Startup Pronto पर बड़ा आरोप, AI Training के लिए घरों में हो रही Video Recording?

USA में भारतीय सेना का जलवा, Gulveer Singh ने National Record तोड़कर जीता सिल्वर मेडल

Harry Kane की हैट्रिक ने दिलाई Bayern Munich को डबल ट्रॉफी, एक सीजन में दागे रिकॉर्ड 61 गोल।

IPL 2026 Playoffs की तस्वीर साफ, Rajasthan की एंट्री के साथ ये Top-4 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी