ऋषभ पंत के उतार-चढ़ाव से भरे करियर पर सवालों के जवाब देते-देते परेशान हो गया: राठौड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2020

मुंबई। भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ लगता है कि मीडिया से हर बार बात करते हुए युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के उतार-चढ़ाव से भरे करियर पर सवालों का जवाब देते-देते परेशान हो गए हैं। बाइस साल के पंत सीमित ओवरों के क्रिकेट में विकेटकीपर के रूप में भारत की पहली पसंद हैं लेकिन अब तक 15 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने सिर्फ 346 रन बनाए हैं।

इसे भी पढ़ें: गेंदबाजों को थका देते थे राहुल द्रविड़, दिग्गजों ने ऐसे दी जन्मदिन की बधाई

उन्होंने कहा, ‘‘वह अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत कर रहा है। पिछले कुछ समय में उसने उपयोगी पारियां खेली हैं। वह कड़ा अभ्यास कर रहा है इसलिए उम्मीद करते हैं कि वह अच्छे नतीजे देगा और अपने प्रदर्शन में निरंतरता लेकर आएगा।’’राठौड़ ने तेज गेंदबाज शारदुल ठाकुर के बल्लेबाजी कौशल की भी सराहना करते हुए कहा कि वह निचले बल्लेबाजी क्रम में एक विकल्प है। ठाकुर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ निर्णायक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और श्रीलंका के खिलाफ पुणे में तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय में उपयोगी पारियां खेली।

इसे भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या के सफेद गेंद से वापसी के मिल रहे हैं संकेत

भारतीय कोच ने कहा, ‘‘यह उसकी अपनी मेहनत है और मैंने इसमें कुछ नहीं किया। हम सभी को पता है कि वह बल्लेबाजी कर सकता है। पिछले कुछ मैचों में उसे यह दिखाने का मौका मिला कि वह क्या कर सकता है। इसलिए निचले कम में वह आपको शानदार विकल्प देता है।’’

प्रमुख खबरें

Arunachal Pradesh के Namsai में बाल तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 51 लोग सुरक्षित बचाए गए

केरल में Priyanka Gandhi और रमेश चेन्निथला के काफिले को BJYM कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

Amit Shah ने Sabarmati से दिखाई देश की पहली LNG Train को हरी झंडी

Emraan Hashmi की सुपरहिट फिल्म Awarapan 2 आई OTT पर, इस दिन होगी स्ट्रीम