टिम पेन के बच्चों के साथ मस्ती करते नजर आएं ऋषभ पंत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2019

सिडनी। भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत भले ही टीम के सबसे युवा खिलाड़ी हो लेकिन नये साल के दिन इस विकेटकीपर ने यह साबित किया कि वह छोटे बच्चों के साथ काफी सहज है जिससे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन की पत्नी भी खुश दिखी। पेन की पत्नी बोन्नी ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की जिसमें ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के घर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंत पेन के बच्चों को गोद में उठाकर मुस्कुरा रहे हैं। बोन्नी खुद भी इस तस्वीर में दिख रहीं है। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा ‘बेस्ट बेबीसिटर’।

यह भी पढ़ें: साल के आखिर में मिली वार्नर को खुशियां, तीसरे बच्चे के बनेंगे पिता

इसके बाद पेन जब बल्लेबाजी के लिए उतरे तक भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने उन्हें (पेन को) करारा जवाब देते सिली प्वाइंट पर खड़े अग्रवाल से कहा, ‘‘हमारे बीच आज नया मेहमान है। मयंक तुमने कभी अस्थायी कप्तान के बारे में सुना है।’’ उस समय गेंदबाजी कर रहे रविंद्र जडेजा से उसने कहा कि पेन का विकेट लेने के लिये ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह सिर्फ बातें करने में माहिर है। 

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, P Chidambaram ने मांगा इस्तीफा

चेहरा चमकाने के चक्कर में कहीं त्वचा खराब तो नहीं कर रहीं? इन फेस पैक से रहें सावधान

Asian Games टेबल टेनिस: Diya Chitale और Manush Shah ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पक्का किया पदक

ट्रेडमिल पर खूब पसीना बहाने के बाद भी नहीं मिल रहा फायदा? कहीं ये गलतियां तो नहीं कर रहीं