T20 वर्ल्ड कप में पंत की जगह को खतरा! ईशान किशन और दिनेश कार्तिक के प्रदर्शन से बढ़ा दबाव

By अंकित सिंह | Jun 13, 2022

इस साल अक्टूबर में T20 वर्ल्ड कप होना है। टी-20 वर्ल्ड कप के लिहाज से भारतीय टीम अपनी तैयारी भी शुरू कर चुकी है। फिलहाल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी-20 मैचों की घरेलू सीरीज खेली जा रही है। हालांकि मौजूदा सीरीज में भारत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है और टीम इंडिया 2-0 से पीछे चल रही है। लेकिन यह बात भी सच है कि टीम के टॉप खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। जबकि कप्तान ऋषभ पंत कर रहे हैं। ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम इंडिया दो लगातार मैच हार चुकी है। यही कारण है कि ऋषभ पंत की कप्तानी पर भी सवाल उठ रहे हैं। इसके साथ-साथ ऋषभ पंत बल्लेबाजी में भी कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं। आईपीएल में भी दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने कुछ खास अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। वहीं पिछले दो मुकाबलों में ऋषभ पंत की बल्लेबाजी भी अच्छी नहीं लगी। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan vs West Indies ODI | मोहम्मद नवाज की शानदार गेंदबाजी से वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान की बड़ी जीत

यही कारण है कि ऋषभ पंत पर अब अच्छी बल्लेबाजी का दबाव बढ़ने लगा है। ऋषभ पंत को हर हाल में अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। उनके आउट होने के तरीके पर भी सवाल उठ रहे हैं। टीम इंडिया में वैसे ही मध्यक्रम में मजबूत बल्लेबाजी है। रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली की वापसी के बाद टॉप 3 पोजीशन तो फिक्स है। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर नंबर 4 की बल्लेबाजी के लिए अपनी दावेदारी पक्की कर चुके हैं। पूरा का पूरा जंग विकेटकीपर की पोजीशन के लिए है। अगर ऋषभ पंत की बल्लेबाजी फ्लॉप रहती है तो ईशान किशन या दिनेश कार्तिक को टीम में हम देख सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Metro के सेवा तीर्थ स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदा अज्ञात व्यक्ति, हुई मौत

Navy Chief एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने Mauritius PM से मुलाकात कर समुद्री सुरक्षा पर चर्चा की

NIA ने Manipur IED attack मामले में पालाल थाडौ को किया गिरफ्तार, 10 दिन की हिरासत

Noida में असम की युवती की हत्या का आरोपी Raman Raj गिरफ्तार, बिहार से ला रही पुलिस