कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद भारतीय टीम से जुड़े ऋषभ पंत, अभ्यास मैच में लेंगे हिस्सा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2021

डरहम। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कोरोना संक्रमण से उबरकर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पहले टीम के बायो बबल में शामिल हो गए हैं। कोरोना पॉजिटिव पाये गए पंत ने दस दिन का पृथकवास पूरा कर लिया है।उनकी दो आरटीपीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। बीसीसीआई ने पंत की तस्वीर के साथ गुरूवार को ट्वीट किया ,‘‘ हैलो ऋषभ पंत। आपको वापिस लेकर अच्छा लगा।’’ पंत अपने एक परिचित के घर पर रह रहे थे जब वह पॉजिटिव पाये गए।

इसे भी पढ़ें: ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में 44 से अधिक भारतीय एथलीट नहीं लेंगे हिस्सा

सूत्रों के अनुसार वह दांत के डॉक्टर को दिखाने के बाद डेल्टा 3 वैरिएंट से संक्रमति हुए थे। पहले ऐसी रिपोर्ट थी कि स्टेडियम में यूरो फुटबॉल चैम्पियनशिप मैच देखने के बाद उन्हें संक्रमण हुआ था। पंत के पॉजिटिव पाये जाने के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भारतीय टीम को पत्र लिखकर विम्बलडन और यूरो मैचों में भीड़भाड़ से बचने का अनुरोध किया था। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट चार अगस्त को नॉटिंघम में शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

धनतेरसः धन की पूजा नहीं, धन के शुद्ध संस्कारों का पर्व

UP के किसान अब ईंधन और Hydrogen भी बनाएंगे, Jaunpur में बोले Nitin Gadkari

प्रदूषण पर राजनीति का धुआं और जनता की घुटती सांसें

Election Commission की मांग खारिज, Bombay High Court ने 10 दिनों में Voter List अपडेट करने को कहा