Prabhasakshi NewsRoom: Rishi Sunak ने अक्षरधाम मंदिर में किया दर्शन-पूजन, खुद को गर्व से Hindu कहने वाले British PM पूजा पर बैठे तो समय की परवाह नहीं की

By नीरज कुमार दुबे | Sep 10, 2023

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने आज अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में दर्शन और पूजन किया। इस दौरान दंपति को मंदिर की प्रतिकृति भी सौंपी गयी। दोनों ने मंदिर प्रांगण में हाथ जोड़ कर तस्वीर भी खिंचवाई। सुबह जब ऋषि सुनक अपनी पत्नी के साथ मंदिर पहुँचे उस समय हल्की हल्की बारिश हो रही थी और मौसम काफी सुहावना था। हम आपको बता दें कि ऋषि सुनक का भारत में आगमन पर भी जय सियाराम कहकर स्वागत किया गया था। ऋषि सुनक पिछले दिनों जब लंदन में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे तब भी उन्होंने कहा था कि मैं यहां एक प्रधानमंत्री के रूप में नहीं बल्कि एक हिंदू के रूप में आया हूँ। हाथ में सदैव कलावा बांधे रखने वाले ऋषि सुनक अपनी हिंदू पहचान को लेकर हमेशा गर्व करते हैं और उनके परिवार की ओर से लंदन के मंदिर में वार्षिक भंडारा भी करवाया जाता है। ऋषि सुनक ने एक बार एक साक्षात्कार में पूछे गये सवाल के जवाब में कहा भी था कि मुझे हिंदू होने पर गर्व है।

इसे भी पढ़ें: कनेक्टिविटी, सतत विकास को नयी दिशा मिलेगी: भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप कॉरिडोर पर प्रधानमंत्री मोदी

हम आपको यह भी बता दें कि दिल्ली पुलिस ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के अक्षरधाम मंदिर दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये थे। मंदिर के अंदर और इसके आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि इलाके में पहले ही अवरोधक लगा दिये गये थे और जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात किये जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Radha Krishna Mythology: आखिर सुदामा के श्राप से क्यों धरा पर अवतरित हुईं बरसाना की महारानी

Hockey World Cup में सातवें स्थान के लिए Belgium से भिड़ेगी भारतीय टीम, जीत से विदाई का लक्ष्य

Raksha Bandhan 2026 Remedies: रक्षाबंधन पर धन लाभ के लिए करें ये अचूक उपाय, बरसेगी Maa Lakshmi की विशेष कृपा

India vs New Zealand सीरीज के लिए 48 घंटे में बिके रिकॉर्ड 26,000 टिकट