By अभिनय आकाश | Nov 03, 2023
इन दिनों दुनिया के कई हिस्सों में खालिस्तानी एजेंटों के सक्रिय एजेंडे पर भारत की सख्ती के बाद ब्रिटेन ने भी नकेल कसना शुरू कर दिया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की बनाई टास्क फोर्स ने खालिस्तान पर बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, ब्रिटेन में खालिस्तान को फंडिंग करने वाले 50 से ज्यादा अकाउंट को फ्रीज कर दिया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है। फ्रीज किए गए सभी अकाउंट खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े थे जो भारत में बैन है। टास्क फोर्स ने उन तथाकथित समाज सेवी संगठनों की लिस्ट भी तैयार की है जो खालिस्तान से जुड़े हैं।