ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद की दौड़ में नस्लवाद कोई कारक नहीं : ऋषि सुनक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2022

लंदन,  1 अगस्त। पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने रविवार को कहा कि कंजर्वेटिव पार्टी का अगला नेता और प्रधानमंत्री के तौर पर बोरिस जॉनसन के उत्तराधिकारी के रूप में चुने जाने के मामले में पार्टी के सदस्यों के लिए नस्लवाद कोई कारक नहीं है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद की दौड़ के अंतिम चरण में विदेश मंत्री लिज ट्रूस से मुकाबला कर रहे सुनक ने कहा कि अगले सप्ताह टोरी सदस्यों के डाक मतपत्र के दौरान लिंग या जातीयता जैसे कारक की कोई भूमिका नहीं रहेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं रिचमॉण्ड से पार्लियामेंट का सदस्य चुना गया... हमारे सदस्यों ने किसी अन्य चीज के बजाय योग्यता को प्राथमिकता दी। मुझे पूरा विश्वास है कि जब वह इस सवाल पर विचार करेंगे, वह केवल इस बात को प्राथमिकता देंगे कि प्रधानमंत्री बनने के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति कौन है... लिंग, जातीयता और अन्य किसी भी चीज की कोई भूमिका नहीं होगी।’’ पत्नी अक्षता मूर्ति के इन्फोसिस शेयरों से जुड़े टैक्स मामले पर हुए हमलों का हवाला देते हुए सुनक ने कहा, ‘‘यह बहुत पुरानी बात नहीं है और मैं स्पष्ट कर चुका हूं कि मेरा इस मसले से कभी कोई संबंध नहीं रहा है।

प्रमुख खबरें

AAIB की सिफारिश: Kedarnath Valley में एकल उड़ान से पहले पायलटों को मिले 50 घंटे का अनुभव

Somnath में मांसाहारी भोजन की बिक्री पर पाबंदी, Gujarat High Court पहुंचे 6 भोजनालय संचालक

Real Madrid ने La Liga अध्यक्ष Javier Tebas से नाजी जर्मनी वाले बयान पर मांगा इस्तीफा

न्यूजीलैंड के खिलाफ Test Series के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Akash Deep और अंशुल कंबोज शामिल