UK Election Results 2024: हार गए ऋषि सुनक, फिर क्यों पीएम मोदी ने उन्हें दी बधाई?

By अभिनय आकाश | Jul 05, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को आम चुनावों में उनकी लेबर पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। उन्होंने निवर्तमान प्रधान मंत्री ऋषि सुनक की भी उनके नेतृत्व को बधाई दी। स्टार्मर की लेबर पार्टी ने गुरुवार के संसदीय चुनावों में शानदार बहुमत हासिल किया, 650 सीटों वाले हाउस ऑफ कॉमन्स में 412 सीटें हासिल कीं और 14 साल के कंजर्वेटिव शासन को समाप्त कर दिया।

इसे भी पढ़ें: अक्टूबर में SCO शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा पाकिस्तान, क्या इसमें शामिल होने इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय और रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए ब्रिटेन की नई सरकार के साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं। ब्रिटेन के आम चुनावों में उल्लेखनीय जीत पर कीर स्टार्मर को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मैं आपसी विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने, सभी क्षेत्रों में भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सकारात्मक और रचनात्मक सहयोग की आशा करता हूं।

इसे भी पढ़ें: PM Modi के साथ मुलाकात और फिर Victory Parade में भारतीय टीम के साथ क्यों नहीं दिखे रिंकू सिंह, सामने आया कारण

एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के प्रधान मंत्री सुनक को उनके कार्यकाल के दौरान उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया। ऋषि सुनक, यूके के आपके सराहनीय नेतृत्व और आपके कार्यकाल के दौरान भारत और यूके के बीच संबंधों को गहरा करने में आपके सक्रिय योगदान के लिए धन्यवाद। आपको और आपके परिवार को भविष्य के लिए शुभकामनाएं। सुनक के नेतृत्व वाली कंजर्वेटिव पार्टी को इतिहास में अपनी सबसे खराब चुनावी हार का सामना करना पड़ा, जिसके लिए जीवन-यापन संकट, आंतरिक उथल-पुथल और पिछले वर्षों में पार्टी के प्रदर्शन से मतदाताओं का असंतोष जैसे मुद्दे जिम्मेदार थे।

प्रमुख खबरें

Delhi में प्रदूषण का प्रकोप बढ़ा, India Gate समेत कई इलाकों में AQI 400 पार

INDIA गठबंधन रैली में न आने पर Youth Congress ने 7 राज्यों के 202 पदाधिकारी निलंबित किए, BJP ने कसा तंज

1857 विद्रोह नहीं, स्वतंत्रता संग्राम था, Home Minister Amit Shah ने वामपंथी सोच को घेरा

मकोका मामले में दिल्ली अदालत का सख्त फैसला, संगठित गिरोह के पांच अपराधियों को उम्रकैद