Hyundai Car खरीदने का Plan है? अब जेब होगी ढीली, कंपनी ने ₹12,800 तक बढ़ाए दाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2026

 वाहन बनाने वाली हुंदै मोटर इंडिया लि. ने बुधवार को अपने वाहनों के दाम मॉडल और संस्करण के आधार पर 12,800 रुपये तक बढ़ाने की घोषणा की। कच्चे माल की लागत में वृद्धि के कारण कंपनी ने यह कदम उठाया है। हुंदै मोटर ने आठ अप्रैल, 2026 को शेयर बाजार को दी सूचना में कच्चे माल की लागत बढ़ने के कारण अगले महीने से अपने सभी वाहनों की कीमतों में एक प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की थी।

कंपनी ने कहा, ‘‘हालांकि, कंपनी लागत को अनुकूलतम स्तर पर लाने और अपने ग्राहकों पर प्रभाव को कम करने के लिए लगातार प्रयासरत है, लेकिन कंपनी इस मामूली मूल्य वृद्धि के माध्यम से बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा बाजार में हस्तांतरित करने के लिए मजबूर है।

प्रमुख खबरें

Beauty Tips: घर पर Herbal Pedicure और Sugar Scrub से पैरों को बनाएं खूबसूरत और मुलायम

Asian Games 2026 में भारत को Shooting और Archery में मिले Gold, PM Modi ने दी बधाई

Piyush Goyal ने US कंपनियों को दिया भारत में Investment और MSME पार्टनरशिप का न्योता

सावधान! Electricity Bill में जुड़कर आयेगी बकाया Traffic Challan राशि, नहीं भरा जुर्माना तो कटेगी लाइट!