कोविड-19 के बढ़ते मामले दक्षिण अफ्रीका के लिए चिंता का विषय : स्वास्थ्य मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2022

जोहानिसबर्ग|  दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री जोए फाहला ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से कोविड-19 के दैनिक मामलों में हो रही वृद्धि देश के लिए ‘चिंता का विषय’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों से हम कोविड-19 के मामलों में वृद्धि का चिंताजनक संकेत देख रहे हैं। हम आशा करते हैं कि यह और नहीं बढ़ेगा। हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं तथा इसे देखने के बाद समिति और जनता को इसकी जानकारी देंगे।

इसका रुख किस ओर जाता है यह पक्का करने के लिए हमें कुछ और वक्त की जरूरत है।’’ नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर कम्युनिकेबल डिजीज (एनआईसीडी) की रिपोर्ट के अनुसार, देश में लगातार दो दिन से संक्रमण के 4,000 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं जो पहले आ रहे नए मामलों के मुकाबले दोगुना हैं।

कोरोना वायरस संक्रमण से 12 और लोगों की मौत होने से देश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,00,298 हो गई है। संक्रमण की दर 15.8 फीसदी दर्ज की गई है जो दक्षिण अफ्रीका में पिछले तीन महीनों में सर्वाधिक है।

प्रमुख खबरें

नॉर्वे के Coach का दावा तार से टकराई गेंद, FIFA ने Sensor Data से खारिज किया पूरा आरोप

England Cricket में Bazball युग का अंत, Test Team के कोच पद से Brendon McCullum की छुट्टी

Lords में Yastika Bhatia का ऐतिहासिक शतक, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर

Sunil Mittal का बड़ा ऐलान, Airtel अब FinTech और Data Center में करेगी हज़ारों करोड़ का निवेश