कोलकाता में महंगे ईंधन ने बिगाड़ा लोगों के घर का बजट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2022

कोलकाता| पेट्रोल एवं डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने कोलकाता महानगर के निवासियों के लिए रोजमर्रा के सामान को भी खरीद पाना इतना महंगा कर दिया है कि लोग बेहाल हो गए हैं।

मंगलवार को कोलकाता में पेट्रोल 114.28 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा था जबकि डीजल भी सैंकड़ा मारने के करीब पहुंच चुका है। डीजल 99.02 रुपये प्रति लीटर के भाव पर है। पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से कृषि पर गठित कार्यबल के सदस्य रवींद्रनाथ कोले ने कहा, ‘‘आदर्श रूप में 25-30 रुपये प्रति किलो के भाव पर रहने वाली सब्जियां इस समय 40-50 रुपये की कीमत पर बिक रही हैं।

इस महंगाई की वजह ईंधन की कीमतों में लगातार हुई वृद्धि है।’ कोलकाता के बड़ाबाजार इलाके में आलू के थोक कारोबारी गोपाल पाल के मुताबिक पिछले दो-तीन दिनों में ही आलू के थोक दाम में प्रति बोरी 50 रुपये तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। पाल ने कहा कि एस1 किस्म का आलू इस समय 840 रुपये के भाव बिक रहा है, जबकि ज्योति किस्म 950 रुपये और चंद्रमुखी किस्म का आलू 1,150 रुपये प्रति बोरी के भाव पर चल रहा है।

इसी तरह चावल का खुदरा भाव भी सात से लेकर 10 रुपये प्रति किलो तक बढ़ चुका है। खाना पकाने में इस्तेमाल होने वाले तेल की कीमतों पर भी पेट्रोलियम वृद्धि का असर पड़ा है।

कारोबारियों के मुताबिक, सरसों तेल एक हफ्ते में ही 165-180 रुपये से बढ़कर 195-210 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच गया है। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से निजी बस सेवा एवं कैब ऑपरेटर भी परेशान हो गए हैं। उन्होंने सरकार से किसी तरह की राहत न मिलने की स्थिति में अपने वाहनों को सड़कों से हटा लेने की धमकी भी दी है।

प्रमुख खबरें

BPSSC Recruitment 2026: बिहार में फॉरेस्ट ऑफिसर की बंपर भर्ती, 16 July से करें Online Apply

बेटे के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए लंदन रवाना हुए उदयनिधि स्टालिन

भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, द्विपक्षीय व्यापार सात अरब डॉलर के पार

झारखंड के पलामू में बिहार ले जाए जा रहे 14 लड़कियों समेत 27 नाबालिग बच्चे मुक्त कराए गए