ब्रिटेन समेत यूरोप के कई देशों में भीषण गर्मी खतरे की घंटी के समान : संयुक्त राष्ट्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2022

लंदन| ब्रिटेन समेत यूरोप के कई देशों में पड़ रही भीषण गर्मी खतरे की घंटी के समान है और सरकारों तथा लोगों को इससे सबक लेते हुए जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने की दिशा में अधिक प्रयास करने चाहिए। संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने यह दावा किया है।

उन्होंने कहा कि दुनिया अधिक से अधिक ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन कर वायुमंडल को दूषित कर रही है।

संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों के मुताबिक जलवायु परिवर्तन का असर कोविड-19 महामारी से प्रभावित होने वाले बुजुर्गों, बीमार लोगों और श्वास संबंधी परेशानियों से पीड़ित लोगों पर ही सर्वाधिक होगा।

ब्रिटेन के इतिहास में मंगलवार का दिन अब तक का सबसे गर्म दिन रहा जब पहली बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।

दक्षिण-पश्चिम लंदन के हीथ्रो में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड के सरे में पहली बार तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 2019 में इंग्लैंड के कैम्ब्रिज बॉटैनिकल गार्डन में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दरअसल,ब्रिटेन समेत यूरोप के कई देशों में इस समय लोगों को अप्रत्याशित गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रमुख खबरें

Sadhna Group चेयरमैन Rakesh Kumar Gupta मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार, अदालत ने ईडी हिरासत में भेजा

Sarva Pitru Amavasya 2026: पूर्वजों के प्रति सम्मान का प्रतीक है सर्वपितृ अमावस्या

Crazy Rich Asians प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! HBO ने किया सीरीज का ऐलान, जानिए भारत में कहां देख सकते हैं ओरिजिनल फिल्म

Ranchi T20I में रनों की बारिश पर Gautam Gambhir बोले- बल्ले और गेंद में संतुलन जरूरी