बढ़ती बेरोजगारी ने फिर किया एक परिवार को बर्बाद,बेरोजगार युवक ने रौंदा अपना ही गला

By सुयश भट्ट | Sep 02, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में बेरोजगारी से फिर एक परिवार तबाह हो गया। जहांगीराबाद इलाके में रहने वाले एक 35 साल के युवक ने सब्जी काटने वाले चाकू से खुद का गला काट लिया। घटना से कुछ मिनट पहले उसे पत्नी और बहनों ने समझाया था, ताकि वह डिप्रेशन से बाहर आ सके, लेकिन इससे पहले ही उसने मौत को गले लगा लिया।

आपको बता दें कि युवक चरक हॉस्पिटल के पास जहांगीराबाद इलाके में रहता था। जहांगीराबाद थाना टीआई वीरेंद्र चौहान ने कहा कि वह एक आईस्क्रीम फैक्टरी में काम करता था, लेकिन कुछ समय पहले काम बंद हो गया। जिसके चलते वह बेरोजगार हो गया। डिप्रेशन में होने से वह शराब पीने लगा। घटना वाले समय भी उसने शराब पी रखी थी।

पुलिस ने आगे कहा कि पत्नी समेत परिजन युवक को काम पर जाने की बात कहते थे। जिसे वे ताना समझता था। इसलिए शराब पीने का भी आदि हो गया था। घटना वाली रात भी वह शराब के नशे में घर आया था। जिसके बाद उसके परिजन ने बहुत समझाया।

इसे भी पढ़ें:ओबीसी आरक्षण को लेकर CM शिवराज का बड़ा बयान ,कहा- नई भर्तियों में मिलेगा 27 फीसदी आरक्षण 

जानकारी के अनुसार युवक के गला काटने की घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार होने लगी। युवक का गला करीब 2 इंच कट चुका था। जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्तपाल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

Supriya Sule और मैं देश की चिंता कर लेंगे, आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, पवार को मोदी के फोन से मची राजनीतिक हलचल

Delhi Building Collapse: दिवाली की खरीदारी के बीच दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन 3 मंजिला बिल्डिंग ढही, 2 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

VISTAR योजना से डेटा तंत्र होगा मजबूत, Pramod Sawant ने किया स्वागत

Prabhasakshi NewsRoom: Agnipath Scheme में हुए बदलाव का Uttar Pradesh, Punjab, Uttarakhand Assembly Elections पर क्या असर पड़ेगा?