Pregnancy Diet: प्रेगनेंसी में इन फलों और सब्जियों को खाने से होता है मिसकैरेज का खतरा, भूलकर भी न खाएं

By अनन्या मिश्रा | May 03, 2023

प्रेगनेंसी हर महिला के जीवन का बेहद खूबसूरत दौर होता है। इस दौरान महिला को फल, सब्जियां और अन्‍य पौष्टिक चीजें खाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि संतुलित आहार लेने से गर्भाशय में पल रहे बच्चे को पोषण मिलता है। हेल्दी खाना खाने से न सिर्फ महिला बल्कि बच्चा भी स्वस्थ होता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि कुछ फल और सब्जियां ऐसी भी होती हैं, जिनको गर्भवती महिलाओं को खाने से मना किया जाता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताने जा रहे हैं कि प्रेग्नेंट महिला को किन फलों और सब्जियों से दूरी बनानी चाहिए।

कुछ एक्सपर्ट्स और डॉक्टर प्रेग्नेंट महिलाओं को कटहल न खाने की सलाह देते हैं। हालांकि इस बात के पर्याप्त साक्ष्य मौजूद नहीं हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि कटहल खाने से कुछ महिलाओं का मिसकैरिज हो सकता है। लेकिन बता दें कि यह बात पूरी तरह से सच नहीं है। अगर कटहल को हेल्दी मात्रा में खाया जाए। तो इससे बच्चे और मां को कोई नुकसान नहीं होता है। 

इसे भी पढ़ें: Exercise for Babies: नवजात बच्चों को जरूर कराएं ये एक्सरसाइज, शरीर के साथ दिमाग भी रहेगा स्वस्थ

कच्चा पपीता

प्रेगनेंसी के 9 महीने में मां और बच्चे को खास ख्याल की जरूरत होती है। ऐसे में उनकी डाइट जितनी हेल्दी होगी। मां और बच्चा भी उतना ही स्वस्थ रहेगा। लेकिन क्या आपको पता है कि कच्चा पपीता प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए काफी नुकसानदायक होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पपीते में लेक्टेस की मात्रा मौजूद होती है। पपीते में मौजूद लेक्टेस भ्रूण को नष्ट कर सकता है। बता दें कि प्रगनेंसी में पपीते के सेवन से गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है।

अनानास

एक रिसर्च के अनुसार, प्रेग्नेंट महिलाओं को अनानास का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि अनानास के सेवन से प्रीमैच्योर यानी की समय से पहले डिलीवरी होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को अनानास का फल नहीं खाना चाहिए।

बैंगन

बैंगन में कई पोषक तत्वों की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है। लेकिन इसके बाद भी गर्भवती महिलाओं के लिए बैंगन की सब्जी सही नहीं मानी जाती है। बता दें कि बैंगन में साइट हार्मोन पाया जाता है। जिसके कारण कई बार महिलाओं को पीरियड्स हो जाते हैं और मिसकैरज का खतरा होता है।

पत्ता गोभी

गर्भवती महिलाओं को पत्तागोभी की सब्जी खाने से मना किया जाता है। क्योंकि पत्तेदार सब्जियों में कीड़ा बहुत नुकसान पहुंचाते हैं। पत्तागोभी की सब्जी बच्चे के विकास के सही सही नहीं मानी गई है। इसलिए पत्तागोभी का सेवन नहीं करना चाहिए।

अंगूर

NCBI के एक शोध के मुताबिक प्रेग्नेंट महिलाओं को तीसरे महीने के बाद से अंगूर का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए कहा जाता है कि अंगूर में रेस्वेराट्रोल से मां के गर्भ में होने वाले खून के प्रवाह में बाधा बन सकते हैं। 

करेला

गर्भवती महिला के लिए करेले का सेवन भी सही नहीं माना गया है। क्योंकि करेले में Quinine-Momordica और Glycosides जैसे तत्व पाए जाते हैं। बता दें कि यह तत्व शरीर में जाकर हल्का जहरीला प्रभाव छोड़ सकते हैं। 

अदरक

प्रेग्नेंसी के दौरान अदरक का सेवन लाभकारी माना जाता है। अदरक में मिचली मॉर्निंग सिकनेस को खत्म करने के साथ ही इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करता है। लेकिन आपको बता दें कि आयुर्वेद के अनुसार, गर्भावस्था के 4 महीनों तक अदरक का सेवन नहीं करना चाहिए।

अंडे की सब्जी

गर्भावस्था के दौरान उबले और अधपके अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए। अंडो का सेवन करने से साल्मोनेला के संक्रमण का खतरा बढ़ने की संभावना होती है। जिससे उल्टी और दस्त की समस्या हो सकती है।

प्रमुख खबरें

Purvanchal के जिलों में विकास के लिए World Bank संग शुरू होगी 2500 करोड़ की UP EDGE परियोजना

Allahabad High Court: कर्मचारियों को Santa Claus की टोपी पहनने के लिए बाध्य करना गलत

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की