पार्टी को मेरी सेवा और उपस्थिति की अब कोई जरूरत नहीं, Ritesh Pandey ने BSP से दिया इस्तीफा, BJP में हो सकते हैं शामिल

By एकता | Feb 25, 2024

लोकसभा चुनाव से पहले मायावती और उनकी बहुजन समाज पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर से सांसद रितेश पांडेय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पांडेय के इस्तीफे के बाद उनके भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की खबरें तेज हो गयी हैं। खबरों के मुताबिक, पांडेय आज दिल्ली जाकर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। बता दें, रितेश पांडेय उन 9 सांसदों में शामिल थे, जिन्होंने संसद के बजट सत्र के दौरान संसद भवन की कैंटीन में बैठकर पीएम मोदी के साथ लंच किया था।

उन्होंने आगे लिखा, 'मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा हूं कि पार्टी को मेरी सेवा और उपस्थिति की अब कोई जरूरत नहीं है इसलिए मेरे पास पार्टी से इस्तीफा देने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। पार्टी से नाता तोड़ने का फैसला भावात्मक रूप से कठिन फैसला है। आपसे आग्रह है कि मेरे इस त्यागपत्र को अविलंब स्वीकार किया जाए। मैं आपके और पार्टी के प्रति पुनः आभार व्यक्त करता हूं तथा शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।'

इसे भी पढ़ें: Farmers Protest 2024 । हरियाणा के सात जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल, दो हफ्ते पहले किसानों के प्रदर्शन की वजह से की गयी थी निलंबित

रितेश पांडेय का राजनीतिक सफर

यूरोपियन स्कूल लंदन से अन्‍तर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार प्रबंधन में स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले 42 वर्षीय रितेश पांडेय राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता राकेश पांडेय उत्‍तर प्रदेश विधानसभा के 2022 के चुनाव में आंबेडकरनगर जिले के जलालपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुने गये। इसके पहले राकेश पांडेय 2009 से 2014 तक आंबेडकर नगर के सांसद रहे थे।

रितेश पांडेय 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उस समय राज्‍य सरकार में मंत्री रहे मुकुट बिहारी वर्मा को पराजित किया था। इसके पहले रितेश पांडेय 2017 के विधानसभा चुनाव में जलालपुर से ही बसपा के विधायक चुने गये थे। बसपा प्रमुख ने रितेश पांडेय को लोकसभा संसदीय दल का नेता बनाया था। उत्‍तर प्रदेश में वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा और राज्य की 80 सीटों में 10 सीटों पर जीत हासिल की थी।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा