हनुमान पूजन के साथ शुरू हुआ अनुष्ठान, PM मोदी ने राम के काज के लिए ली अनुमति

By अभिनय आकाश | Aug 05, 2020

हनुमानगढ़ी में नरेंद्र मोदी पहुंचे और सबसे पहले शीश नवाजा। उन्होंने आरती उतारी और पूजा अर्चना की और मंदिर की परिक्रमा की। यही से शुरुआत होती है भगवान की भक्ति की प्रभु राम की पूजा की। वहां पर पीएम मोदी को एक पगड़ी पहनाई गई जिसपर एक मुकुट भी बंधा हुआ है। कार्यक्रम अच्छी तरह से संपन्न हो इसके लिए अनुमति ली जाती है, भगवान के सेवक हनुमान से। कहा जाता है कि लंका विजय करने के बाद हनुमान यहां एक गुफा में रहते थे और राम जन्मभूमि और रामकोट की रक्षा करते थे। इसी कारण इसका नाम हनुमानगढ़ या हनुमान कोट पड़ा। इसे ही हनुमानजी का घर भी कहा गया।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह