रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल आयी सामने, बहन के पास गये सुशांत को 25 कॉल करके ब्लैकमेल किया

By रेनू तिवारी | Aug 06, 2020

सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन कोई न कोई नये खुलासे हो रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक इंडिया टूडे ग्रुप के पास रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल आयी है जिसके अनुसार कई अहम बातें सामने आयी हैं। जानकारी के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत ने नवंबर 2019 में अपने ुपरिवार से कॉल करके मदद मागी थी। उन्होंने परिवार को यह भी बताया था कि उन्हें डर है कि रिया चक्रवर्ती का परिवार उन्हें मेंटल होस्पिटल में न डाल दे। सुशांत ने अपने परिवार से मदद मांगी थी। इसके बाद रिया ने सुशांत का नंबर  बदल दिया था। बदले हुए नंबर ने एक बार जनवरी के महीने में सुशांत ने अपनी बहन को कॉल करके बुलाया। सुशांत ने अपनी बड़ी बहन रानी दीदी जो चंड़ीगढ़ में रहती है के पास जाने के लिए फ्लाइट की टिकट करवा ली। सुशांत को फ्लाइट में परेशानी हो रही थी इस लिए सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी बहन के पास कार से जाने का फैसला किया।  20 जनवरी से 24 जनवरी 2020 में सुशांत को रिया ने 25 बार कॉल किया और उन्होंने बहन के घर से वापस मुंबई आने को कहा। 

इसे भी पढ़ें: दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाती इस तस्वीर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कहा- जय सिया राम

सुशांंत सिंह राजपूत मौत मामले में सबसे पहले सुशांत सिंह राजपूत को पंखे से लटका सुशांत के दोस्त और उनका सोशल मीडिया संभालने वाले सिद्धार्थ पठानी ने देखा था। सिद्धार्थ पठानी का बयान भी मुंबई पुलिस ने दर्ज किया था। जब बिहार से बिहार पुलिस सुशांत के केस की जांच करने आयी तब से सिद्धार्थ पठानी गायब है। उन्होंने पुलिस को एक मेल किया था। सिद्धार्थ पठानी सुशांत के साथ उनके घर में ही रहते थे। सिद्धार्थ पठानी ही वो शख्स थे जो सुशांत की पल-पल की जानकारी रिया चक्रवर्ती को बताते थे।

आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई से जांच कराने की बिहार सरकार की सिफारिश को बुधवार को मंजूरी दे दी। वहीं उच्चतम न्यायालय ने सुशांत को प्रतिभाशाली कलाकार बताते हुये कहा कि उनकी मृत्यु के कारणों की सच्चाई सामने आनी ही चाहिए। सुशांत (34) की 14 जून को मुंबई में मौत हो गयी थी। उसके बाद इस मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना नीत गठबंधन को सीबीआई जांच का कदम पसंद नहीं आया और राकांपा नेता नवाब मलिक ने बिहार की याचिका पर न्याय अधिकार क्षेत्र का मुद्दा उठाया। लेकिन बिहार में सत्तारूढ़ जद (यू) ने कहा कि सीबीआई जांच की सिफारिश केंद्र द्वारा स्वीकार करने के साथ, हम उम्मीद कर सकते हैं कि सुशांत मामले में न्याय होगा।पार्टी ने कहा, ‘‘हम यह भी उम्मीद कर रहे हैं कि जांच दुनिया के सामने उस षडयंत्रकारी खेल को उजागर करेगी जो माया नगरी में खेला जाता है। ” 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा