सुशांत केस CBI को ट्रांसफर करने की सिफारिश पर तिलमिला गये रिया चक्रवर्ती के वकील, जानें क्या कहा?

By रेनू तिवारी | Aug 04, 2020

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला उलझता ही जा रहा है। सुशांत के केस को महाराष्ट्र पुलिस आत्महत्या बता कर जांच कर रही है वहीं दूसरी तरह जिस तरह से वह काम कर रही है उसे लेकर महाराष्ट्र पुलिस पर सवाल खड़े हुए हैं। सुशांत के पिता ने अपने बेटे की मौत मामले में बिहार के राजीव नगर थाने में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी जिसमें सुशांत के पिता ने रिया के उपर गंभीर आरोप लगाए है। सुशांत के परिवार ने रिया पर सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने और सुशांत के 15 करोड़ हड़पने का आरोप लगाया हैंं। 

इसे भी पढ़ें: बिहार सरकार के आरोप पर सुरजेवाला का पलटवार, कहा- नीतीश कुमार को संविधान दोबारा पढ़ना चाहिए

मामले की जांच के लिए बिहार एसपी सिटी विनय तिवारी भी मुंबई पहुचें तो मुंबई पुलिस ने के कहने पर बीएमसी के अधिकारियों ने एसपी सिटी विनय तिवारी को 14 दिनों के लिए क्वारनटीन कर दिया है। एसपी सिटी विनय तिवारी को क्वारनटीन करने वाली बात पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विरोध किया। मुंबई पुलिस के इस कदम से ये साफ हो गया कि वह बिहार पुलिस को किसी भी तरह का सहयोग नहीं देगी। जिसके बाद सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने नीतीश कुमार से बात की और केस को सीबीआई को देने की सिफारिश की है। पिता की सिफारिश के बाद बिहार सरकार ने केस को सीबीआई को देने की सिफारिश कर दी है। 

जब से बिहार पुलिस मुंबई पहुंची है तब से सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती गायब हो गयी हैं। रिया चक्रवर्ती का कुछ भी पता नहीं लागाया जा सकता है। रिया भी जांच में सहयोग नहीं दे रही हैं। रिया के वकील ने बिहार में दर्ज केस को मुंबई ट्रांसफर करने की अपील सुप्रीम कोर्ट में की है।  जिसपर सुनवाई 5 अगस्त होगी। बिहार सरकार की सुशांक के केस को सीबीआई को देने की सिफारिश पर रिया के वकील का गुस्से से तिलमिलाया हुआ रिएक्शन आया। रिया के वकीन ने कहा कि बिहार सरकार का केस को सीबीआई को देने की सिफारिश करना गैर कानूनी हैं। 

 रिया चक्रवर्ती के वकील ने कहा- रिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिली की थी जिसमें कहा गया था कि सुशांत के केस की जांच करना बिहार पुलिस के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता, ये याचिका सुप्रीम कोर्ट में जारी रहेगी। इस केस में बिहार पुलिस के जुड़ने का कोई कानूनी आधार नहीं है। ज्यादा से ज्यादा ये जीरो एफआईआर होगी और इसे मुंबई पुलिस को ट्रांसफर कर दिया जाएगा। हमने ये महसूस किया है क्योंकि बिहार पुलिस को केस की जांच का हक नहीं था इसलिए उन्होंने जांच के लिए गलत तरीके का इस्तेमाल किया। ऐसा करके वे हमारे देश के संघीय ढांचे पर पीछे से हस्तक्षेप कर रहे हैं।

अब देखतें है कि आगे की जांच पुलिस करती है या सीबीआई क्योंकि सुशांत के केस की सच्चाई हर कोई जानना चाहता है। सभी का सवाल है कि आखिर सुशांत ने सुसाईड की तो क्यों की है। आखिर एक सफल अभिनेता ने क्यों अपने आप को फंदे पर लटका लिया। 

प्रमुख खबरें

Samay Raina के शो Indias Got Latent में बड़ा धमाका! Nawazuddin Siddiqui और Bhuvan Bam एक साथ, इंटरनेट पर मचेगा गदर

Sugar और Onion Prices ने त्योहारी मौसम में बिगाड़ा रसोई का बजट, महंगाई को काबू करना PM Modi के सामने सबसे बड़ी चुनौती

Festival Fashion Trend: रक्षाबंधन पर Anarkali Suit में दिखना है गॉर्जियस? फॉलो करें ये Expert Style Guide

बिहार में CM Samrat Choudhary ने शुरू किए स्टूडेंट सपोर्ट कैंप, शिकायतों का होगा तुरंत समाधान