Riyadh के King Khalid Airport पर मिसाइल दागकर 12 लोगों की हत्या, 300 से ज्यादा घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 11, 2026

सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और 300 से अधिक अन्य लोग घायल हो गए। देश के नागर विमानन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सऊदी अरब समर्थित गठबंधन ने इस हमले के लिए यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया है।

घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है। शनिवार दोपहर हुए हमले के तुरंत बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह इस बात पर विचार कर रहे हैं कि हूती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी अरब के साथ मिलकर अमेरिका को कार्रवाई करनी चाहिए या नहीं। उन्होंने कहा, ‘‘हम ऐसा कर सकते हैं।

हम इस पर विचार करेंगे। हमें अभी इस हमले की जानकारी मिली है। इसलिए हम इस बारे में फैसला लेंगे।

हम बहुत तेजी से कार्रवाई करते हैं।’’ सऊदी अरब समर्थित गठबंधन ने भी हमले के लिए हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया है। उसने इसे ‘‘पूरी तरह से युद्ध अपराध’’ करार देते हुए कड़ी जवाबी कार्रवाई करने का संकल्प जताया है। हवाई अड्डे पर कोई सैन्य ठिकाना नहीं है।

हूती विद्रोहियों की ओर से तत्काल कोई बयान नहीं आया है।

प्रमुख खबरें

Starlink से भारतीय ग्राहकों को मिलेगा फायदा, Elon Musk ने मुकेश अंबानी के समर्थकों को घेरा

Hardik Pandya Birthday: उधार की किट से Team India के स्टार ऑलराउंडर बनने का सफर

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है