महागठबंधन में हुआ सीटों का बंटवारा, आरजेडी 144 तो कांग्रेस 70 सीटों पर लड़ेगी बिहार चुनाव

By अंकित सिंह | Oct 03, 2020

महागठबंधन में सीट बंटवारे की गुत्थी सुलझ गई है। सीटों के बंटवारे को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। तेजस्वी ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव में सीपीएम 4 सीटों पर, सीपीआई 6 सीटों पर जबकि सीपीआई माले 19 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। महागठबंधन की दो बड़ी पार्टियां यानी कि कांग्रेस और आरजेडी क्रमशः 70 और 144 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। तेजस्वी यादव ने ऐलान किया कि आरजेडी अपने कोटे से वीआईपी पार्टी को सीट देगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर बिहार के जनता आरजेडी को मौका देती है तो मैं उनके मान-सम्मान की रक्षा करूंगा। उन्होंने कहा कि हम खेत बिहारी हैं और जो वादा करते है उसे पूरा करने का दम भी रखते है। इस मौके पर कांग्रेस के स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे ने कहा कि हां, गठबंधन में कुछ वैचारिक मतभेद थे लेकिन अब हम सब एक होकर चुनाव में जा रहे है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर धोखा देकर बीजेपी के साथ जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। इस मौके पर अविनाश पांडे ने साफ किया कि महागठबंधन का नेतृत्व तेजस्वी यादव ही करेंगे। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को सबसे बड़े घटक के रूप में स्वीकार किया गया। राजद मुकेश सहनी की वीआईपी और झामुमो को 144 सीटों के अपने कोटे में समायोजित करेगा। कांग्रेस वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी लड़ेगी।

प्रमुख खबरें

Cricket Australia ने Megan Schutt पर लगाया 2 मैच का बैन, T20 और WBBL से रहेंगी बाहर

Adani Group ने Vizhinjam Port की हिस्सेदारी बिक्री के लिए सरकार से मांगी अनुमति: केरल विधानसभा में जानकारी

दुनिया के सबसे खतरनाक शख्स का मोदी पर बड़ा खुलासा, दंग रह गया भारत!

ताइवान ने बीच समुंदर चीन को खदेड़ा, जबरदस्त टक्कर के बाद ऐसा है माहौल!