राजद प्रमुख लालू यादव ने बिहार सरकार को निशाना बनाने के लिए अमित शाह पर किया प्रहार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2022

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालूप्रसाद यादव ने बिहार के सत्तारूढ़ महागठबंधन पर हमला करने को लेकर शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर प्रहार किया और विपक्षी एकता की जरूरत पर जोर दिया। रविवार को यादव बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से भेंट करने वाले हैं। राजद प्रमुख ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ अमित शाह बिल्कुल पगलाये हुए हैं। वहां (बिहार में) उनकी सरकार हटा दी गयी है।

इसे भी पढ़ें: नवरात्रि त्योहार के शुभ मुहूर्त से लेकर घटस्थापना की विधि तक जानिए हर महत्वपूर्ण बातें

जब उनसे कहा गया कि भाजपा कह रही है कि कुमार सत्ता की अपनी भूख में बाद में राजद को त्याग देंगे, तब यादव ने कहा कि अब वे दोनों साथ हैं। ऐसी संभावना है कि कुमार एवं यादव रविवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। राजद अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ हम विपक्षी एकता की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। ’’ उन्होंने कहा कि उनकी बैठक का यही एजेंडा है।

शाह ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भाजपा की पीठ में छुरा घोंपने तथा ‘‘ कांग्रेस एवं राजद की गोद में बैठकर’’ प्रधानमंत्री बनने का अपना सपना साकार करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। पूर्णिया में एक रैली में शाह ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कुमार और यादव की जोड़ी का सूपड़ा साफ हो जाएगा और एक साल बाद भाजपा बिहार विधानसभा चुनाव में अपने बलबूते बहुमत जीत लेगी। उन्होंने कहा था कि भाजपा महागठबंधन का ‘जंगलराज’ नहीं चाहती है।

प्रमुख खबरें

Career Tips: कोडिंग की जरूरत नहीं, Prompt Engineering में महारत हासिल कर पाएं High Salary Job

Shehbaz Sharif सरकार की बढ़ेगी मुश्किल? Imran Khan को अस्पताल न भेजने पर PTI ने फिर खटखटाया SC का दरवाजा

UPSC 2025 Selection: OBC Creamy Layer नियमों पर Supreme Court में Special Bench के गठन की तैयारी

Patna में BPSC छात्रों का उग्र प्रदर्शन, CM आवास घेराव पर पुलिस से झड़प, वॉटर कैनन चला