कार्यालय के लिए राजद ने की और जमीन की मांग, नीतीश बोले- आसमान से लाएंगे जमीनमा का

By अंकित सिंह | Sep 03, 2021

बिहार के मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने राज्य सरकार से प्रदेश कार्यालय के लिए 14000 वर्ग फीट और जमीन की मांग की है। इस बात को लेकर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने निर्माण विभाग को पत्र भी लिखा है। राजद की ओर से की जा रही इस मांग को लेकर आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया गया। सवाल का जवाब नीतीश कुमार ने गुस्से में देते हुए कहा कि आसमान से लाएंगे जमीनमा का। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक नीतीश कुमार ने कहा कि सभी पार्टियों को कार्यालय मिला है। 2006 के बाद सभी के लिए इंतजाम किया गया। सभी मान्यता प्राप्त पार्टियों को इन लोगों ने कभी दिया है? ये जमीन तो हम लोगों ने ही दिया है। जो चुना है वही न मिला है? जमीन, आसमान से आएगा? नीतीश कुमार ने पत्रकारों से पूछा कि आप उन लोगों से पूछिए कि वह कितनों को जमीन दिए हैं। आप उनसे सवाल क्यों नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि पता नहीं वह लोग क्या-क्या बोलते हैं वह ही जाने। हालांकि जब नीतीश कुमार से विधायक गोपाल मंडल को लेकर सवाल किया गया तो इसका जवाब उन्होंने नहीं दिया। पत्रकार उनसे सवाल पूछते रहे और नीतीश चुपचाप गाड़ी में बैठकर निकल गए।

प्रमुख खबरें

खुदा की नमाज के दौरान मस्जिद में लोगों के उड़े चिथड़े... आत्मघाती धमाका, 21 लोगों की मौत, खून और चीखों से थर्राया कोहाट

DUSU Election Result: 2000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के बीच वोटों की गिनती शुरू

नीतीश कुमार ने खुद छोड़ा CM पद, लालू भी बने थे BJP के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी का तेजस्वी पर करारा पलटवार!

Bigg Boss 20 Shocking Eviction | सलमान खान के अल्टीमेटम के बाद घर से बेघर हुआ यह बड़ा नाम! तन्मय सिंह और आसिफ खान बाल-बाल बचे