RJD ने मंडल आयोग की रिपोर्ट का विरोध करने वाली कांग्रेस से हाथ मिला लिया : Amit Shah

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2024

कटिहार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि लालू प्रसाद के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पिछड़े समुदायों को आरक्षण प्रदान करने के लिए गठित मंडल आयोग की सिफारिशों का वर्षों तक विरोध करने वाली कांग्रेस से हाथ मिला लिया है। कटिहार से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार दुलाल चंद्र गोस्वामी के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘‘ कांग्रेस ने हमेशा पिछड़े वर्ग का अपमान किया है। कांग्रेस ने कई वर्षों तक मंडल आयोग की रिपोर्ट का विरोध किया। अब राजद ने कांग्रेस से हाथ मिला लिया है।’’ 

इसे भी पढ़ें: स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हुए तो भाजपा आसानी से केंद्र की सत्ता में वापस नहीं आने वाली : मायावती

शाह ने कहा, ‘‘ लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने इसे संवैधानिक मान्यता दी और पिछड़े वर्ग के लाखों लोगों को सम्मान दिया।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने परिवारवाद, जातिवाद, तुष्टीकरण की राजनीति को खत्म किया और समाज के हर वर्ग के विकास के लिए काम किया। उन्होंने कांग्रेस और राजद दोनों को विकास विरोधी बताते हुए आरोप लगाया कि राजद ‘‘जंगलराज’’ का प्रतीक है। शाह ने कहा, ‘‘कांग्रेस और राजद को वोट देने का मतलब है कि लोगों को दंगों का सामना करने के लिए तैयार रहना.... जबकि राजग की डबल इंजन सरकार को वोट देने का मतलब विकास है। बिहार में किशनगंज, पूर्णिया, भागलपुर और बांका के साथ-साथ कटिहार लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा।

प्रमुख खबरें

Vijayapura Crime: कर्नाटक में अस्पताल के बाहर यासीन जुबेर की गोली मारकर हत्या

ईडी ने फर्जी टेंडर मामले में Tripura समेत तीन राज्यों के 13 ठिकानों पर की छापेमारी

Kochi में डॉक्टर से मारपीट और लूटपाट, साउथ एक्ट्रेस Athulya Chandra समेत 3 गिरफ्तार

Kotia के 300 लोगों ने Andhra Pradesh चुनाव में डाला वोट, Odisha सरकार ने जांच के दिए आदेश