Amit Shah से मिले राजद नेता तो भड़के CM Nitish, तेजस्वी को करना पड़ा बीच बचाव, RJD MLC का पलटवार

By अंकित सिंह | Jul 10, 2023

बिहार में आज से मानसून सत्र शुरू हो चुका है। इसके पहले आज बिहार विधान मंडल में महागठबंधन के बैठक हुई। इस बैठक में जबरदस्त तरीके से हंगामा देखने को मिला। दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद एमएलसी सुनील सिंह पर बुरी तरीके से भड़क गए। बताया जा रहा है कि पूरा मामला सुनील सिंह के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात को लेकर थी। सुनील सिंह ने पिछले दिनों अमित शाह से मुलाकात की थी और उस फोटो को साझा किया था। इसी पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए। नीतीश कुमार ने सुनील सिंह से इस पर जवाब मांगा। मामला बढ़ता देख बिहार के उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव को बीच-बचाव करना पड़ा। 


नीतीश कुमार ने क्या कहा

पटना में बिहार के सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई 'महागठबंधन' की बैठक पर बोलते कांग्रेस नेता अजीत शर्मा ने कहा कि बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने राजद एमएलसी सुनील कुमार से पूछा कि क्या वह बीजेपी के संपर्क में हैं? उन्होंने अमित शाह से मुलाकात क्यों की? उन्होंने उनसे यह भी पूछा कि क्या वह अमित शाह के संपर्क में हैं। सीएम ने सुनील कुमार से कहा कि अगर वह बीजेपी की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं तो जा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Bihar Hooch Deaths: जहरीली शराब वाले मामले पर Nitish Kumar का यू टर्न, अब मृतकों को किया दो करोड़ रुपये मुआवजा देने का ऐलान

परेशान हैं नीतीश

आपको बता दें कि इन दिनों बिहार की राजनीति में टूट को लेकर जबरदस्त चर्चा है। इन खबरों ने नीतीश कुमार को परेशान कर रखा है। यही कारण है कि वह विधायकों से भी 1-2-1 मिले हैं। यही कारण है कि आज नीतीश कुमार काफी आक्रामक दिखे। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि मुझे सब पता है कि कौन किसके संपर्क में है। सुनील सिंह ने पिछले दिनों अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए थे। उन्होंने बिहार में अफसरशाही को लेकर नाराजगी जताई थी। इसी के बाद से नीतीश कुमार उन पर नाराज थे। 

प्रमुख खबरें

UP के Budaun में Police Encounter: चोरी के 3 आरोपी गोली लगने से गिरफ्तार, सिपाही भी घायल

क्या कैप्टन ने सरकार के कप्तान पर ही सवाल उठा दिये हैं? अमरिंदर ने Modi-ism का जिक्र कर क्या संदेश दिया?

Supreme Court में केंद्र ने बताया, पूर्व पुलिस अधिकारी को मिलेगा Gallantry Medal

‘ऐसे समझौते...’: Harsimrat Badal ने SAD-BJP Alliance की अटकलों को फिर दी हवा, Punjab में होगी वापसी?