RJD के घोषणा पत्र में 10 लाख सरकारी नौकरी का वादा, तेजस्वी बोले- कॉन्ट्रैक्ट पर नहीं, सभी को मिलेगी पक्की नौकरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2020

पटना। राजद नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को पार्टी के घोषणा पत्र में 10 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा दोहराते हुए एक ऐसे बेहतर बिहार का निर्माण करने का आह्वान किया जहां लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिये राज्य से पलायन करने की जरूरत न पड़े। राजद के घोषणा पत्र को प्रण हमारा, संकल्प बदलाव का नाम दिया गया है। पार्टी ने 10 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा दोहराया है और कृषि रिण माफ करने की बात की है। घोषणापत्र में कृषि, उद्योग और शिक्षा को प्रमुखता दी गई है। यादव ने महागठबंधन को जनादेश देने की अपील करते हुए कहा, ‘‘आइये हम मिलकर अपनी पीढ़ी और अपनी आने वाली पीढ़ी के लिये एक ऐसे बेहतर बिहार का निर्माण करें जहां शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिये पलायन करने की जरूरत न पड़े।’’ उन्होंने संवाददााओं से कहा, ‘‘ हम 10 लाख सरकारी नौकरी देंगे।’’ राजद नेता ने कहा कि सभी को पक्की नौकरी मिलेगी और एक जैसे काम के लिए सभी को एक जैसा वेतन मिलेगा। भाजपा के 19 लाख नौकरियां देने के वादे पर तंज करते हुए राजद नेता ने कहा, ‘‘भाजपा बताए कि उनका मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन है? उनका मुख्यमंत्री पद का चेहरा नीतीश कुमार है। नीतीश जी ने तो पहले ही 10 लाख नौकरियों पर हाथ खड़े कर दिया, अब भाजपा कैसे 19 लाख नौकरियां देगी? ’’ तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि नौकरी देने के नाम पर भाजपा लोगों को बेवकूफ बना रही है। 

प्रमुख खबरें

Telangana के Suryapet में Road Accident में 6 यात्रियों की मौत, 12 अन्य घायल

US-Saudi Nuclear Deal | 2026 की सबसे बड़ी जियोपॉलिटिकल डील! गोपनीय ‘123 न्यूक्लियर पैक्ट’ कांग्रेस पहुंचा, मध्य पूर्व का नक्शा बदलने की तैयारी

Kerala में Onam का मुख्य पर्व Thiruvonam धूमधाम से मना, सद्या और पुक्कलम की रही धूम

Global Food Security and War | समुद्री मार्गों की सुरक्षा के बिना वैश्विक खाद्य सुरक्षा असंभव, संयुक्त राष्ट्र में भारत का बड़ा बयान