RJD विधायकों की बैठक खत्म, मनोज झा बोले- लालू लेंगे आखिरी फैसला, तेजस्वी ने कहा- हमेशा किया नीतीश का सम्मान

By अंकित सिंह | Jan 27, 2024

बिहार में राजनीतिक उठापटक के बीच आज राजद की विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव भी मौजूद रहे। बैठक के बाद राजद नेता मनोज झा ने कहा कि हर मुद्दे पर विधायकों से चर्चा हुई है। विधायकों की बातों को सुना गया है। उन्होंने कहा कि पूरी बातचीत सकारात्मक रही है। सारे विधायकों ने लालू यादव को आखिरी फैसला लेने के लिए अधिकृत किया है। लालू यादव जो फैसला लेंगे। उसके साथ हम सभी खड़े रहेंगे। वहीं, सूत्रों ने बताया है कि तेजस्वी यादव ने इस बैठक में साफ तौर पर कहा है कि मैं हमेशा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सम्मान किया है। 

इसे भी पढ़ें: बिहार 10 लाख सरकारी नौकरियां प्रदान करने के लक्ष्य को जल्द प्राप्त करे लेगा: अर्लेकर

लालू यादव की रणनीति

लालू यादव भी लगातार रणनीति बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लालू यादव को भी सरकार बनाने के लिए महज आठ विधायकों की जरूरत है। ऐसे में राजद खेमा भी शांत नहीं है और विधायकों का जुगाड़ करने की कोशिश जारी है। सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि राजद की ओर से जीतन राम मांझी से संपर्क किया गया था जिनके पास चार विधायक है। हालांकि, मांझी दावा कर रहे हैं कि वह एनडीए के साथ है और यही रहेंगे। लेकिन दावा यह भी किया जा रहा है कि जदयू के कई विधायक नीतीश के एनडीए में लौटने से खुश नहीं है और वह पाला बदल सकते हैं। शायद इन्हीं विधायकों पर लालू यादव की नजर है। लालू यादव किसी भी कीमत पर तेजस्वी यादव को सीएम बनाना चाहते हैं। हालांकि, तत्काल में विधायकों का जुगाड़ करना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है। लेकिन जब बिहार विधानसभा फरवरी से शुरू होगी, तब शायद लालू यादव कोई बड़ा खेल कर सके। 

प्रमुख खबरें

Iran US Conflict | तीन तेल टैंकरों पर अमेरिकी हमले के बाद भड़का ईरान, Strait of Hormuz में वर्जित क्षेत्र घोषित करने की तैयारी

Rupee vs Dollar: अंतरबैंक बाजार में 4 पैसे मजबूत होकर 94.39 पर पहुंचा रुपया

Kerala में गर्मी बढ़ने से बिजली संकट, KSEB ने शाम को कटौती की चेतावनी दी

Nepal Flood: बाढ़ त्रासदी के 13वें दिन मनाया गया National Mourning Day, 1340 से अधिक मृतकों को श्रद्धांजलि