JDU में बड़े बदलाव के बीच अलर्ट मोड पर RJD, तेजस्वी ने रद्द किया विदेश दौरा, कही यह बड़ी बात

By अंकित सिंह | Dec 29, 2023

राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जदयू के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी की कमान अपने हाथों में ले ली है। इसे लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। इसका असर बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की राजनीति पर भी पड़ने वाला है। इन सबके बीच जदयू में इस बड़े बदलाव पर बिहार में नीतीश कुमार की सहयोगी राजद भी अब सतर्क हो गई है। लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद जदयू में चल रहे घटनाक्रम पर पूरी तरीके से बारीक की नजर रख रही है। 

 

इसे भी पढ़ें: Prajatantra: नीतीश का 'तीर' निशाने पर लगा, क्या अपनी ही बुने जाल में फंस गए ललन सिंह?


ललन सिंह ने आज इस्तीफा देते वक्त नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा और सभी ने सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को अध्यक्ष चुन लिया। इन सबके बीच खबर यह भी है कि तेजस्वी यादव विदेश दौरे पर जाने वाले थे। उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया है। 6 जनवरी को तेजस्वी का यह दौरा होने वाला था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दूसरी और तेजस्वी यादव का भी इस पर बयान आया है। उन्होंने नीतीश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि अगर वह (नीतीश कुमार) अपनी पार्टी (जद(यू)) के अध्यक्ष बने हैं तो यह उनकी पार्टी का निर्णय है। वह पहले भी जेडीयू के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं इसलिए अगर वह जदयू के अध्यक्ष बने हैं तो यह अच्छी बात है। 

 

इसे भी पढ़ें: Bihar: ललन सिंह की होगी विदाई या उनपर बना रहेगा नीतीश का विश्वास? दिल्ली में आज JDU की बड़ी बैठक


जद(यू) के वरिष्ठ नेता व मुख्य प्रवक्ता के सी त्यागी ने कहा कि राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और नीतीश कुमार को अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। सिंह ने यहां बंद कमरे में हुई कार्यकारिणी बैठक में अध्यक्ष पद छोड़ दिया और कुमार के नाम का प्रस्ताव करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले इस महत्वपूर्ण मोड़ पर पार्टी को उनके नेतृत्व की आवश्यकता होगी, जबकि वह खुद अपना चुनाव लड़ने में व्यस्त होंगे। वह वर्तमान में लोकसभा में मुंगेर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक आज होने वाली है जिसमें अध्यक्ष पद सहित कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए फैसलों का अनुमोदन किए जाने की संभावना है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026: भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर तिलमिलाया ये पाकिस्तानी खिलाड़ी, उगला जहर

Iran संकट के बीच IAEA का Red Alert, Rafael Grossi बोले- Nuclear Leak से खाली कराने पड़ सकते हैं शहर

अब कोई नहीं बचा...Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran में Khamenei के साथ सभी उत्तराधिकारी भी खत्म

Holi Special: इस Recipe से बनाएं हलवाई जैसी Perfect चाशनी वाली गुजिया