लोकसभा चुनावों में राजद का खाता भी नहीं खुलेगा: पासवान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2019

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी एवं लोकजनशक्ति पार्टी के नेता राम विलास पासवान ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को दस फीसदी के आरक्षण का विरोध लालू प्रसाद के राजद का जड़ उखाड़ देगा और पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाएगी। संवाददाताओं से बातचीत करते हुए पासवान ने दावा किया कि आरक्षण विधेयक का लगातार विरोध करने से बिहार में महागठबंधन विभाजित हो सकता है। दलित नेता ने जोर देकर कहा कि भाजपा की अगुवाई वाली राजग को इसका फायदा पहुंचेगा और यह समाज में सद्भाव का कारण बनेगा। 

यह भी पढ़ें: पार्टी का आदेश माटी का कर्ज उतारने का अवसर: रणदीप सुरजेवाला

पासवान ने विधेयक को ऐतिहासिक बताते हुए कहा, ‘‘आगामी लोकसभा चुनाव में राजद अपना खाता भी नही खोल पाएगी । समाज के सभी वर्ग प्रसन्न हैं और अगर लोग खुश हैं तो निश्चित तौर पर इससे राजग को फायदा होगा।’’ संवैधानिक संशोधन विधेयक संसद में पारित हो चुका है और लगभग सभी राजनीतिक दलों ने उसका समर्थन किया है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह