रालोद प्रमुख अजीत सिंह ने की टिकैत बंधुओं से बातचीत, बीकेयू का समर्थन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख अजीत सिंह ने भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) को समर्थन का ऐलान किया है। बीकेयू के सदस्यकेंद्र के नये कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-गाजियाबाद सीमा पर धरने पर बैठे हैं। रालोद उपाध्यक्ष और अजीत सिंह के बेटे जयंत चौधरी ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बीकेयू अध्यक्ष नरेश टिकैत एवं प्रवक्ता राकेश टिकैत से बातचीत की है। रालोद उपाध्यक्ष ने ट्वीट किया, ‘‘ चिंता मत कीजिए, किसान के लिए यह जीवन-मरण का प्रश्न है। सबको एक होना है, साथ रहना है - यह संदेश दिया है चौधरी साहब ने।’’

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- गणतंत्र दिवस पर तिरंगे का अपमान बहुत दुर्भाग्यपूर्ण

केंद्र सरकार पिछले साल सितंबर में ये कृषि कानून लेकर आयी थी। उत्तर प्रदेशविधानसभा के विगत चुनाव में रालोद का राज्य में एक तरह से सफाया हो गया था।रालोद की स्थापना अजीत सिंह ने की है। अजीत सिंह पूर्व प्रधानमंत्री एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान नेता चौधरी चरण सिंह के बेटे हैं।

प्रमुख खबरें

Cyber Fraud: MP में अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, 80 लाख का फर्जी लेनदेन उजागर

Tarun Tejpal Sexual Assault Case में बड़ा झटका, Supreme Court ने 2 हफ्ते में Surrender करने का दिया आदेश

Purple Style Labs का 680 करोड़ रुपये का IPO 31 अगस्त को खुलेगा, पूरी तरह फ्रेश इश्यू

Shabir Shah को अस्पताल या कोर्ट ले जाते समय न लगाएं अनावश्यक हथकड़ी: NIA Court