हमने सभी विधायकों से बात करके NDA के साथ जाने का किया फैसला, RLD प्रमुख जयंत चौधरी बोले- देश के लोगों के लिए कुछ करना चाहते हैं

By अभिनय आकाश | Feb 12, 2024

लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका लगा है। जयंत चौधरी ने एनडीए में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा कि हमने सभी विधायकों से बात की है और अपने कार्यकर्ताओं से भी बात की है। उसके बाद ये फैसला किया है। एनडीए के साथ जाने के फैसले के पीछे ऐसा नहीं है कि कोई बहुत बड़ी प्लानिंग रही हो। या हम बहुत पहले से ऐसा ही सोचे बैठे हो। बहुत कम समय में फैसला हमें लेना पड़ा। परिस्थितियों के हिसाब से लेना पड़ा। जयंत चौधरी ने कहा कि हमारे भाव अच्छे हैं देश के लोगों के लिए। हम उनके लिए कुछ करना चाहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: चौधरी चरण सिंह का जिक्र कर रहे थे जयंत, तभी खरगे ने उठाया सवाल, सभापति ने टोकते हुए कहा- हर किसान को आहत कर रहे हैं

बता दें कि केंद्र सरकार की तरफ से बीते दिनों पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा कहे जाने वाले चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने का ऐलान किया गया है। जिसके बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जयंत चौधरी ने कहा था कि भारत रत्न सम्मान के लिए चुनने की एक पवित्र प्रक्रिया है। सरकार राष्ट्रहित में लोगों की भावना को ध्यान में रखकर फैसला करती है। उनके निधन के 37 साल के बाद सरकार ने उन्हें सम्मानित करने पर विचार किया।  

 

प्रमुख खबरें

12 करोड़ की बड़ी कुर्बानी, Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी, BCCI की मुहर का इंतजार!

मुझे Delhi Police गिरफ्तार करने वाली है..., Abhijeet Dipke का Jail Bharo Andolan का आह्वान, Jantar Mantar पर बढ़ा तनाव

भारत से पहली बार कांपा चीन, पुतिन के गुरु बोले हिंदू आ रहे हैं!

Bihar को मिलेगी नई पहचान, Patna का JP Ganga Path बनेगा World-Class Tourism Hub