By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 17, 2020
वाशिंगटन। भारतीय- अमेरिकी सांसद रो खन्ना को ‘कांग्रेशनल इंडिया कॉकस’ का डेमोक्रेटिक उपाध्यक्ष नामित किया गया है। वर्ष 1994 में इस पद का सृजन किया गया था। डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद रो खन्ना अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में सिलिकॉन वैली का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्हें कैलिफोर्निया से सीनेट की सीट का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। कमला हैरिस के जनवरी में देश के उपराष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद यह सीट खाली हो जाएगी।
Hindi me international news के लिए जुड़ें प्रभासाक्षी से