Road Accident: दिल्ली के रोहिणी में एसयूवी की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2023

दिल्ली के रोहिणी इलाके में एसयूवी की चपेट में आने से सड़क पर चल रहे 70 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि स्कूटर सवार दो लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह घटना रोहिणी सेक्टर-1 के ई ब्लॉक में हुई, जिसमें एसयूवी ने वृद्ध व्यक्ति और स्कूटर पर सवार दो लोगों को टक्कर मार दी।

पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) गुरइकबाल सिंह सिद्घू ने बताया कि पुलिस को सुबह छह बजकर 40 मिनट पर घटना की सूचना मिली, जिसके बाद एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और तीनों घायलों को बीएसए अस्पताल भेजा।

उपायुक्त के मुताबिक, विजय विहार के रहने वाले मोहम्मद यूनुस (70) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि बुद्ध विहार निवासी स्वर्ण अरोड़ा (63) और उसके बेटे (37) को जयपुल गोल्डन अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस ने आरोपी ऋषभ सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बुद्ध विहार का निवासी है और मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

India-Pakistan Conflict | हमारा झगड़ा, हमारा समाधान! चीन के मध्यस्थता दावे पर भारत का कड़ा रुख, तीसरे की भूमिका स्वीकार नहीं

Ranveer Singh की Dhurandhar का बड़ा नुकसान! मिडिल ईस्ट बैन ने रोके 90 करोड़, ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूटर ने खोली पोल

Karnataka Politics | Siddaramaiah के CM कार्यकाल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, नाटी चिकन दावत से जश्न की तैयारी!

जहरीली हवा और कोहरे का डबल अटैक, दिल्ली-NCR में नए साल का धुंधला स्वागत, जीरो विजिबिलिटी, फ्लाइट ऑपरेशन ठप