हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में सड़क हादसा, सवारियों से भरी बस पलटी, 16 पर्यटक घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 25, 2022

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर शहर के बाहरी इलाके में बृहस्पतिवार देर रात एक निजी बस के पलट जाने से उसमें सवार 16 पर्यटक घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बस चंडीगढ़ से मनाली जा रही थी, तभी यह हादसा देर रात दो बजे हुआ। बिलासपुर के उपायुक्त पंकज राय ने बताया कि तीन घायलों को स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआई) चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

इसे भी पढ़ें: महाराभारत जैसी लड़ाई लड़ने को तैयार उद्धव सेना, संजय राउत बोले- महाराष्ट्र की 1 इंच जमीन भी किसी को देंगे

उन्होंने बताया कि कुछ घायलों का बिलासपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस चालक एक मोड़ पर वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया और बस पलट गई। उन्होंने बताया कि चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है और मामले में जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर उठे सवाल: गावस्कर ने रेफरी और क्यूरेटरों को घेरा, गलतियों पर तंज!

मैदान पर भारत की जीत का जश्न, मगर हरमनप्रीत के चेहरे पर स्लो ओवर रेट की चिंता

सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेशों से पर्यावरण सुरक्षा पर संकट? पूर्व अधिकारियों ने जताई गहरी चिंता

रूस का यूक्रेन को दो टूक: शांति नहीं तो मिसाइलों का वार, पुतिन की सख्त चेतावनी