मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2022

महाराष्ट्र के पुणे जिले में मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसी सड़क पर एक अन्य दुर्घटना में एक ट्रेलर (बड़ा ट्रक) ने चार वाहनों को टक्कर मार दी। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। भारती विद्यापीठ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि ये दुर्घटनाएं रविवार रात करीब साढ़े दस बजे उस मार्ग पर नावले पुल पर एक वाहन की भिड़ंत के कुछ घंटे बाद हुईं, जिसमें 24 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

इसे भी पढ़ें: भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिलने पर खुशी, अब्दुल्ला बोले- PM यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में होंगे कामयाब

सुरंग से बाहर आने के बाद, संभवत: ट्रेलर चालक ने नियंत्रण खो दिया और परिणामस्वरूप, इसने तीन .चार वाहनों को टक्कर मार दी।” पुलिस ने कहा कि इन दो दुर्घटनाओं से पहले, पुलके ढलान पर एक ट्रक ने नियंत्रण खो दिया था, जिसमें कम से कम 24 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। 13 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर