उत्तर प्रदेश में सड़क का गढ्ढा बना हादसे का कारण, एसयूवी पलटने से पांच लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2022

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के पलिया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक एसयूवी के सड़क किनारे खड्ड में पलट जाने से उसमें सवार सरकारी स्कूल के दो शिक्षकों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसयूवी शाहजहांपुर से पलिया जा रही थी और इसमें करीब 12 लोग सवार थे। रास्ते में यह पलिया कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पलिया कस्बे से लगभग दो किलोमीटर दूर अटरिया गांव के पास दुर्घटना की शिकार हो गई।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने 71,000 से ज्यादा युवाओं को दिया ज्वाइनिंग लेटर, कहा- सरकारी नौकरी देने के लिए मिशन मोड में काम कर रही सरकार

मिश्रा के अनुसार, मृतकों में दो शिक्षक शामिल हैं, जिनकी पहचान पलिया प्रखंड के फरसाहिया प्राथमिक विद्यालय में तैनात रामपुर जिले के उमेश गंगवार (30) और हिम्मतनगर स्कूल में तैनात हरनाम सिंह (32) के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि दो अन्य मृतकों की शिनाख्त राज किशोर (54) और विनय (25) के रूप में की गई है, जबकि एक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक, सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर