Kapurthala encounter में मारे गए कांस्टेबल के नाम पर होगा सड़क, स्टेडियम का नामकरण : भगवंत मान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2023

गुरदासपुर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कूपरथला में मुठभेड़ में मारे गए पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा के गांव की ओर जाने वाली एक सड़क और स्टेडियम का नामकरण उनके नाम पर करने की घोषणा की है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मान ने बुधवार को बाजवा के परिवार से मुलाकात के बाद यह घोषणा की। उन्होंने बाजवा के परिवार को दो करोड़ रुपये का चेक भी प्रदान किया, जिसमें राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि और एक करोड़ रुपये की जीवन बीमा राशि शामिल है।

इसे भी पढ़ें: PM 15 जनवरी को सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे

उन्होंने उम्मीद जताई कि क्षेत्र के युवा पंजाब पुलिस और सशस्त्र बलों में शामिल होने का प्रशिक्षण लेने के लिए इस स्टेडियम का इस्तेमाल करेंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि गांव की ओर जाने वाली एक सड़क का नाम बाजवा के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल देश के लिए जान न्योछावर करने वाले एक बहादुर कांस्टेबल के उल्लेखनीय योगदान को मान्यता देगी।

प्रमुख खबरें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका