Pahalgam Terror Attack: अब सड़के खाली, दुकानें बंद, हर तरफ पसरा सन्नाटा, आतंकी हमले के बाद ऐसा है पहलगाम

By रितिका कमठान | Apr 24, 2025

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का असर सिर्फ पहलगाम में ही नहीं बल्कि पूरे जम्मू कश्मीर में भी देखने को मिल रहा है। जम्मी कश्मीर के पहलगाम में जहां आतंकी हमला हुआ है, उसके बाद से जम्मू कश्मीर के पहलगाम का हाल बदला हुआ है। इसका असर पहलगाम के टूरिज्म पर देखने को मिल रहा है।

बता दें कि ऐसा हाल रहा तो जम्मू कश्मीर के पर्यटन उद्योग में भी असर देखने को मिलेगा। पर्यटन उद्योग जो वर्ष 2030 तक 30 हजार करोड़ रुपये की इकॉनोमी बनाने का लक्ष्य रखा गया था। वहीं इस आतंकी हमले के बाद ये शुन्य पर पहुंचने कगार पर आ गया है। स्थानीय लोग इस हमले के बाद बेहद खौफ में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यटकों पर ये हमला नहीं हुआ बल्कि कश्मीर की खुशहाली पर ये प्रहार हुआ है।

जम्मू कश्मीर की कुल इकोनॉमी में पर्यटन आठ फीसदी की भागीदारी देता है। वर्ष 2024-25 में राज्य की जीडीपी सात फीसदी की दर से आगे बढ़ रही थी। इसमें सबसे तेज गति से पर्यटन आगे बढ़ रही थी। आतंकियों ने बैसरन में 28 पर्यटकों को आतंकियों ने उन लोगों को निशाना बनाया जो गैर मुस्लिम थे। आतंकी हमले में स्थानीय युवक की मृत्यु की भी खबर है। पर्यटकों को बचाने में युवक को आतंकियों ने गोली मार दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बैसरन में हुए आतंकी हमले के बाद पहलगाम में लगभग सभी होटल खाली हो गए है। पहलगाम में किसी भी नए पर्यटक वाहन को एंट्री नहीं दी गई है।

 

उड़ानें हुई रद्द

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रैवल एजेंसियों ने आंकड़ा जारी कर बताया कि आतंकी हमले के बाद 90 फीसदी जम्मू की फ्लाइट्स को लोगों ने रद्द कर दिया है। एविएशन मिनिस्ट्री की मानें तो 23 अप्रैल की सुबह से दोपहर तक 20 फ्लाइट्स में से 3,337 यात्री श्रीनगर से वापल अपने घर लौटे है। इस दौरान यात्रियों ने इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट की फ्लाइट पकड़कर घर वापसी की है। सिर्फ पहलगाम ही नहीं बल्कि अन्य जगहों से भी यात्री घर लौट रहे है। 

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के खिलाफ 17 शहरों में 22 मुकाबले

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें