लूट का आरोपी तीन महीने बाद पालघर से गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2025

महाराष्ट्र के पालघर जिले में तीन महीने पहले एक व्यक्ति का अपहरण कर उसके सोने के आभूषण और कार लूटने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया, ‘‘व्यक्ति की सोने की चेन, अंगूठी और नकदी लूट ली गई और बाद में उन्हें भिवंडी के कल्याण बाईपास के पास फेंक दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर उनकी कार लेकर मौके से फरार हो गए।’’

पीड़ित की शिकायत के आधार पर 22 अप्रैल को भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4) (डकैती) और 140(3) (हत्या या फिरौती के लिए अपहरण) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।पुलिस ने पांच मई को एक आरोपी विशाल दत्तात्रेय तंदले (29) को पुणे के अम्बेगांव से गिरफ्तार किया।

गोराड़ ने कहा, ‘‘हमने उसके पास से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है जिसमें पीड़ित के सोने के आभूषण और कार शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत 5,05,360 रुपये है।’’

उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को पुणे के अम्बेगांव से एक अन्य आरोपी समीर महादेव जाधव का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि जाधव पहले कम से कम 10 अपराधों में शामिल रहा है, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, सशस्त्र डकैती, गंभीर चोटें पहुंचाना और अवैध हथियार रखना शामिल है। उन्होंने बताया कि तीसरे आरोपी की तलाश अभी जारी है।

प्रमुख खबरें

विरोध प्रदर्शन करें पर ना हो सीमाओं का अतिक्रमण

Mirabai Chanu एशियाई खेलों की चुनौती के लिए तैयार, पदक जीतने के बाद ही मणिपुर जाएंगी

विकसित भारत की राह में जर्जर शिक्षा व्यवस्था सबसे बड़ा सवाल

₹1,999 में CMF Buds Neo की सेल शुरू: 52 Hours Battery और ANC फीचर्स के साथ मार्केट में दी दस्तक