रॉबर्ट मुलर ने रूसी जांच मामले में नए दस्तावेज जमा किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 08, 2018

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए 2016 में हुए चुनाव में कथित रूसी हस्तक्षेप के मामले में विशेष वकील रॉबर्ट मुलर के अदालत में नए दस्तावेज जमा कराए। उसके के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वैधानिक चुनौतियों में इजाफा हो सकता है। इनमें आरोप लगाया गया था कि उनके राष्ट्रपति चुनाव अभियान और मास्को के तार परस्पर जुड़े हुये हैं। ‘वाशिंगटन पोस्ट’ ने यह जानकारी दी है। 

इन कागजों में इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया गया है कि क्या ट्रंप और उनके सहायकों ने रूसी लोगों के साथ मिलकर कोई षडयंत्र रचा था। दस्तावेज इस ओर इशारा करता है कि राष्ट्रपति की कानूनी परेशानियां जल्दी खत्म होने वाली नहीं हैं। इसमें कहा गया है कि प्रचार के दौरान ट्रंप के नजदीकी लोगों का एक रूसी व्यक्ति से संपर्क बना हुआ था पर यह बात पहले सामने नहीं आई थी।

यह भी पढ़ें- अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री रेक्स टिलरन मूर्ख और कामचोर: डोनाल्ड ट्रंप

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अदालत में जमा कागजात सीधे तौर पर ट्रंप की एक योजना के बारे में बताते हैं जिसके तहत 2014 में एक महिला को चुप रखने की बात की गई थी। इसमें ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से पहले ऐसे रूसी प्रयासों का जिक्र है जिससे उनके साथ एक राजनीतिक गठबंधन बन सके। यानी ये दस्तावेज उस गहरी राजनीतिक और कानूनी दलदल के बारे में बताता है जिसमें प्रशासन धंसा हुआ है। अमेरिकी फेडरल कोर्ट में कागज जमा करने से पहले मुलर ने कहा कि ट्रंप के प्रचार अभियान के पूर्व मैनेजर पॉल मानाफोर्ट ने अभियोजकों के समक्ष झूठ बोला है कि व्हाइट हाउस और रूसी जासूसों के एक व्यक्ति के साथ संदिग्ध संबंध नहीं थे। राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रपति ने किसी प्रकार की गड़बड़ी में शामिल होने से इंकार किया है। 

प्रमुख खबरें

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए

Asian Games में भारत का Surfing डेब्यू, पहले दौर की हीट में Sugar Shanti और Kamali Prakash पिछड़ीं

कर्नाटक: BJP नेता R Ashok ने सूखा राहत राशि को बताया अपर्याप्त, कर्ज माफी की उठाई मांग

लोकतंत्र को नादिरशाही में बदलने में जुटी मोदी सरकार: Ashok Gehlot का बड़ा आरोप