अपने रिश्ते को निजी रखने के लिए मशहूर Robert Pattinson और Suki Waterhouse ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा

By एकता | Jan 10, 2025

टॉम हॉलैंड और जेंडया की सगाई की खबरों के बीच एक और हॉलीवुड जोड़ा अपनी गुपचुप शादी की वजह से सुर्खियों में आ गया है। ये जोड़ा कोई और नहीं बल्कि रॉबर्ट पैटिंसन और सूकी वॉटरहाउस, जिन्होंने कथित तौर पर शादी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोबर्ट और सूकी ने नए साल पर एक निजी समारोह में शादी की, जिसमें करीबी परिवार और दोस्त शामिल हुए। हालांकि, दोनों ने अभी तक इन खबरों की पुष्टि या खंडन नहीं किया है।

इसे भी पढ़ें: मैं यहां उस जगह पर खड़ी हूं, जो कभी हमारा.... Los Angeles Wildfires में जलकर खाक हुआ Paris Hilton का सपनों का घर

द बैटमैन और द ट्वाइलाइट सागा फेम पैटिंसन और गायिका वाटरहॉउस के बीच रोमांस जुलाई 2018 में शुरू हुआ था। वह एक हाउस पार्टी में मिले थे। पांच साल डेटिंग के बाद दोनों ने 2023 के अंत में सगाई की और अप्रैल 2024 में, उन्होंने अपने पहले बच्चे, एक बेटी का स्वागत किया।

प्रमुख खबरें

Xi Jinping Health Update | अस्पताल में भर्ती जिनपिंग! की हेल्थ पर क्या बड़ा अपडेट आया?

मक्का के इतिहास में पहली बार अलर्ट जारी, F-15 के गिरने के बाद पूरे सऊदी में हड़कंप!

PM Narendra Modi के जन्मदिन पर Shivraj Singh Chouhan ने दी बधाई, कहा- विकसित हो रहा भारत

Delhi: डेटिंग ऐप के जरिए 2.15 लाख रुपये की वसूली करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार