महाराष्ट्र: रॉबर्ट वाद्रा ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सराहना की, राहुल गांधी की तुलना शिरडी के साईबाबा से की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2022

शिरडी (महाराष्ट्र)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जीजा और व्यवसायी रॉबर्ट वाद्रा ने रविवार को यहां कहा कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से देश में बदलाव देखने को मिलेगा क्योंकि हजारों लोग इससे जुड़ रहे हैं और उन्हें भविष्य की उम्मीद के तौर पर देख रहे हैं। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के शिरडी शहर में प्रसिद्ध साईं बाबा मंदिर में पूजा करने के लिए आए वाद्रा ने यह भी कहा कि राहुल गांधी की सोच आध्यात्मिक नेता (साईं बाबा) के समान है, जिन्होंने एकता का प्रचार किया, हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं कहा।

इसे भी पढ़ें: खट्टर सरकार की हार की उलटी गिनती आदमपुर उपचुनाव से शुरू होगी : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

पुरानी प्रतिष्ठित पार्टी छोड़ने की सोच रखने वालों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘जो छोड़ना चाहते हैं वे जा सकते हैं, लेकिन जो रहेंगे वे सोनिया गांधी के बलिदान और राहुल एवं प्रियंका के प्रयासों को समझेंगे।’’ वाद्रा ने यहां मंदिर में पूजा करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि साईं बाबा ने एकता का संदेश दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा वक्त में हमारा देश बहुत संकट का सामना कर रहा है। राहुल गांधी की सोच साईं बाबा के समान है। आशा है कि उन्हें आशीर्वाद (संत का)मिलेगा।

प्रमुख खबरें

मॉस्को में ट्रंप ने अचानक क्यों उतार दिया C-17 ग्लोबमास्टर III, मची खलबली

Delhi: BJP नेता Vijay Goel का अपनी सरकार पर ही निशाना: MP-MLA गिड़गिड़ाते हैं, अफसर काम नहीं करते

Latur में CA गिरफ्तार: 16 फर्जी कंपनियों से विदेश भेजे सैकड़ों करोड़ रुपये

बस बहुत हो गया! आशुतोष राणा से लेकर बाबा रामदेव तक, Kangana Ranaut ने सक्सेस-O-मीटर पर सबको किया पस्त