अफगान संकट के बीच काबुल में हो रहे हमले ! अब चमतला सबस्टेशन को बनाया गया निशाना

By अनुराग गुप्ता | Sep 17, 2021

काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान का राज स्थापित हो चुका है। इसके बावजूद गुरुवार को राजधानी काबुल के खैर खानेह इलाके में रॉकेट धमाका हुआ। स्थानीय मीडिया से प्राप्त जानकारी के मुताबिक काबुल के खैर खानेह इलाके में कई रॉकेट दागे गए हैं। स्थानीय निवासियों ने रॉकेट धमाके की पुष्टि की और बताया कि चमतला सबस्टेशन को निशाना बनाकर हमला किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: सरकार करती रही तालिबान पर चर्चा, पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर भारत आ गया ओसामा 

काबुल हवाईअड्डे पर हुआ था हमलाइससे पहले 26 अगस्त को काबुल हवाईअड्डे पर सिलसिलेवार तरीके से आत्मघाती हमले को अंजाम दिया गया था। जिसमें 13 अमेरिकी सैनिक समेत 169 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट-खुरासान ने ली थी। जिसके बाद अमेरिका ने उनके ठिकानों पर एयर स्ट्राइक करने का दावा किया था।

प्रमुख खबरें

8 साल, कई हार, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार... Asian Games 2026 में Vidarsa ने भारत के लिए जीता सिल्वर

Congress का Election Commission पर हमला, SIR प्रक्रिया को बताया मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश

भारत में Samsung के AI Home Appliances 3 साल में 9 गुना बढ़े, 7.32 लाख हुआ आंकड़ा

आकाश के बाद अब दीपिका भी बाहर, Mayawati ने अब ईशान आनंद को दिया मौका