सीरिया की राजधानी में रॉकेट हमला, एक महिला घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2025

सीरिया की राजधानी दमिश्क में शुक्रवार रात को एक मकान को निशाना बनाकर रॉकेट दागे गए जिसमें एक महिला घायल हो गयी और काफी क्षति हुई। सरकारी मीडिया ने इस बारे में खबर दी।

दमिश्क के पश्चिमी इलाके माजेह 86 में हुए रॉकेट हमले के पीछे कौन था, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटनास्थल पर मौजूद ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) के एक पत्रकार ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और किसी को भी उस इमारत के पास जाने की अनुमति नहीं है।

सरकारी टेलीविजन ने बताया कि ‘‘अज्ञात हमलावरों’’ द्वारा किए गए हमले में एक महिला घायल हो गई है। मामले में सुरक्षा बल जांच कर रहे हैं। सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ ने भी खबर दी कि शुक्रवार रात हुए विस्फोट में एक महिला घायल हो गई है और यह विस्फोट एक मोबाइल लॉन्चर से दागे गए रॉकेटों के कारण हुआ। सीरिया की राजधानी में विस्फोट की घटनाएं असामान्य नहीं हैं, लेकिन हाल के महीनों में इनमें कमी आई है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Ilaiyaraaja vs Saregama Copyright War: दिल्ली हाई कोर्ट ने गानों के इस्तेमाल पर लगाई अंतरिम रोक

AI Impact Summit: दिल्ली में वैश्विक दिग्गजों का जमावड़ा, Abu Dhabi क्राउन प्रिंस से UN चीफ तक पहुंचे

T20 World Cup: फरहान के तूफानी शतक से Pakistan की Super-8 में एंट्री, नामीबिया को 102 रनों से रौंदा

T20 World Cup में टीम इंडिया का संभावित बदलाव, सैमसन और सिराज को मिल सकता है मौका