बशर असद की सरकार गिरने के बाद पहली बार सीरिया से रॉकेट दागे गए: इजराइल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2025

इजराइली सेना ने कहा कि सीरिया से मंगलवार को दो रॉकेट दागे गए जो इजराइल नियंत्रित गोलान हाइट्स के खुले क्षेत्रों में गिरे। सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार दिसंबर में गिरने बाद पहली बार सीरियाई क्षेत्र से इजराइल की ओर हमला किया गया है।

पिछले साल गाजा में इजराइल के हमले में मारे गए हमास के सैन्य नेता मोहम्मद ज़ैफ के नाम पर रखे गए ‘मोहम्मद ज़ैफ ब्रिगेड’ नामक समूह ने सोशल मीडिया मंच ‘टेलीग्राम’ पर एक पोस्ट में हमले की जिम्मेदारी ली है। यह समूह कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर पहली बार सामने आया था।

इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज ने एक बयान में कहा कि उनका देश इजराइल के प्रति हर खतरे और गोलाबारी के लिए सीरियाई राष्ट्रपति को सीधे तौर पर जिम्मेदार मानता है और उन्होंने इसका उचित जवाब देने की चेतावनी दी है।

सीरिया के विदेश मंत्रालय ने सरकारी टीवी चैनल पर दिए गए एक बयान में कहा कि उसने अब तक सीरिया से इजराइल पर किए गए हमलों की रिपोर्ट की सत्यता की पुष्टि नहीं की है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह