BCCI के 36वें अध्यक्ष बने एंग्लो-इंडियन रोजर बिन्नी, 83 वर्ल्ड कप के थे हीरो, बेटे के सेलेक्शन पर हुआ था विवाद

By अंकित सिंह | Oct 18, 2022

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नए अध्यक्ष बन गए हैं। उन्हें निर्विरोध तरीके से बीसीसीआई का अध्यक्ष चुना गया है। रोजर बिन्नी ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की जगह ली है। रोजर बिन्नी बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष होंगे। इस पद के लिए रोजर बिन्नी अकेले उम्मीदवार थे। उनके अलावा किसी ने भी नामांकन नहीं किया था। अध्यक्ष बनने के बाद रोजर बिन्नी ने अपनी प्राथमिकता भी बता दी हैं। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई अध्यक्ष होने के नाते मैं मुख्य रूप से 2 चीजों पर ध्यान देना चाहता हूं। सबसे पहले खिलाड़ियों की चोटों की रोकथाम है। जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड कप से ठीक पहले चोटिल हो गए, जिससे पूरा प्लान प्रभावित होता है। दूसरा, मैं देश की पिचों पर ध्यान देना चाहता हूं। वहीं, रोजर बिन्नी को सौरव गांगुली ने अपनी शुभकामनाएं दी है और कहा नया ग्रुप इसे आगे बढ़ाएगा। बीसीसीआई अच्छे हाथों में है। भारतीय क्रिकेट मजबूत है इसलिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। 

67 साल के रोजर बिन्नी का जन्म कर्नाटक में हुआ था। भारत की ओर से खेलने वाले वे पहले एंग्लो-इंडियन हैं। 1979 में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला 9 अक्टूबर 1987 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। रोजर बिन्नी ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27 टेस्ट मुकाबलों में 2870 रन बनाए थे जबकि 47 विकेट हासिल किए थे। वहीं, रोजर बिन्नी ने 72 एकदिवसीय मुकाबलों में 29 और 57 रन बनाए थे। उनके खाते में 77 विकेट भी हैं। रोजर बिन्नी उस वर्ल्ड कप टीम के भी हिस्सा थे जिसने 1983 में भारत को विश्व चैंपियन बनाया था। रोजर बिन्नी ने 8 वर्ल्ड कप मुकाबले खेले थे जिसमें उन्होंने सबसे ज्यादा 18 विकेट लिए थे। 

इसे भी पढ़ें: बीसीसीआई अध्यक्ष चुने गए रोजर बिन्नी, जय शाह को पुन: सचिव चुना गया

रोजर बिन्नी को प्रकृति से बहुत ज्यादा प्यार है। उन्हें स्कूल के दिनों से ही मछलियों को पकड़ना पसंद है। वह घायल और मासूम कुत्तों को बचाते भी हैं। साथ ही साथ गोल्फ खेलना भी उन्हें खूब पसंद है। जब भी रोजर बिन्नी को खाली समय मिलता है तो वह अपने खेतों में जाकर किताब पढ़ते हैं। उन्हें यह काम अच्छा लगता है। रोजर बिन्नी को कुत्तों से भी काफी लगाव है। रोजर बिन्नी का पूरा नाम रोजा माइकल हम्फ्री बिन्नी है। उनके पूर्वज स्कॉटलैंड से भारत आए थे। हालांकि रोजर बिन्नी का जन्म भारत में हुआ था। 

इसे भी पढ़ें: स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर उलटफेर किया, जिंबाब्वे ने आयरलैंड को हराया

रोजर बिन्नी कई अहम पदों पर रह चुके हैं। इसके अलावा रोजर बिन्नी जब बीसीसीआई में सिलेक्टर टीम में थे तो उस समय उनका कार्यकाल विवादों में आ गया था। उसी दौरान रोजर बिन्नी के बेटे स्टुअर्ट बिन्नी का चयन भारतीय क्रिकेट टीम में हुआ था। विवाद के बाद रोजर बिन्नी ने कहा था कि जब उनके बेटे का नाम सिलेक्शन के लिए आया था तब वह मीटिंग से बाहर चले गए थे। हालांकि, उनके बेटे का करियर भी उतना ही दिनों तक रहा जब तक वह सिलेक्शन टीम में थे। 

प्रमुख खबरें

Rajnath Singh Birthday: 50 साल, UP CM से Defence Minister तक सत्ता के शिखर पर

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! योगी सरकार ने किए 20 IAS अधिकारियों के तबादले, शुभा वर्मा नई श्रम आयुक्त

Yogini Ekadashi पर लगेगा Bhadra Kaal, जानें पूजा पर पड़ेगा असर? नोट करें सही Date और Shubh Muhurat

ग्लोबल मार्केट में बहार! Sensex 653 अंक उछला, Nifty 24,100 के पार, दमदार नतीजों के बाद TCS 4% मजबूत