रोजर फेडरर ने फ्रेंच ओपन से हटने का फैसला किया, करना चाहते है आराम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2021

पेरिस। रोजर फेडरर ने तीसरे दौर में लगभग साढ़े तीन घंटे में मिली मुश्किल जीत के बाद खुद को उबरने का मौका देने के लिये रविवार को फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम से हटने का फैसला किया। फ्रेच टेनिस महासंघ द्वारा जारी बयान में 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन ने कहा, ‘‘घुटने की दो सर्जरी और एक साल से ज्यादा के रिहैबिलिटेशन के बाद यह महत्वपूर्ण है कि मैं अपने शरीर की जरूरतों को देखूं और सुनिश्चित करूं कि मैं उबरने की प्रक्रिया के दौरान खुद को ज्यादा तेजी से आगे नहीं बढ़ाऊं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि मैंने तीन मैच खेल लिये। कोर्ट पर वापसी करने से बेहतर अहसास कुछ नहीं है। ’’ फेडरर आठ अगस्त को 40 वर्ष के हो जायेंगे और वह 2020 आस्ट्रेलियाई ओपन के बाद अपना पहला मेजर खेल रहे थे। उस टूर्नामेंट के तुरंत बाद उन्हें अपने दायें घुटने की दो सर्जरी करानी पड़ी।

प्रमुख खबरें

असम चुनाव में EVM की विश्वसनीयता पर PIL की स्वीकार्यता पर Gauhati HC में सुनवाई

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा

बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी कर BJP मना रही PM Modi का जन्मदिन, Akhilesh Yadav ने साधा निशाना

Anbil Mahesh से 18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में CCB ने की आठ घंटे पूछताछ